महासमुंद, Jun 04, 2026

फोटो सोर्स- पत्रिका
Chhattisgarh Crime: महासमुंद जिले के बरबसपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रात में खाना देने से इनकार करने पर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी (टांगी) से हमला कर हत्या कर दी। घटना ग्राम सोनवर्षा के स्कूलपारा की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1 बजे ग्राम सोनवर्षा निवासी राजकुमार ने प्रेमनाथ को फोन कर बताया कि उसके चचेरे भाई पूरनचंद्र सांडिल्य ने अपनी पत्नी भगवंती की हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद राजकुमार अपने पड़ोसी सुरेंद्र कुमार के साथ पूरनचंद्र के घर पहुंचा, जहां भगवंती का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
पूछताछ के दौरान आरोपी पूरनचंद्र ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने का संदेह था। घटना वाली रात उसने खाना मांगा, लेकिन पत्नी ने खाना देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झालउड़ेला में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध सामने आई है। पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम झालउड़ेला निवासी मोंगरे भोई (30) का शव गांव के रविशंकर पटेल की बाड़ी में बोर के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम की जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट, गले में चादर का टुकड़ा लिपटा होना तथा शरीर पर संघर्ष के निशान मिले।
पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत को हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना से पहले मृतक की अंतिम बातचीत गांव के वेदराम पटेल से हुई थी और उसके बुलाने पर वह उसके घर गया था। इसके बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस का संदेह गहरा गया।
तकनीकी विश्लेषण और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण मोंगरे भोई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने मृतक को रास्ते से हटाने की नीयत से उसके सिर और गर्दन पर हमला कर हत्या की। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइलए लोअर और चप्पल बरामद किए गए।
Updated on: 04 Jun 2026 01:54 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।