29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद, May 13, 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Exam Hall का वीडियो, 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

CG Suspended News: महासमुंद के भंवरपुर स्थित परीक्षा केंद्र में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DPI ने बड़ी कार्रवाई की है।

Exam hall video leaked

Exam hall video leaked(photo-patrika)

Exam hall video leaked: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामला भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र का है, जहां एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर परीक्षा हॉल में पहुंच गई और वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। जांच में केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक समेत कुल 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Exam hall video leaked: परीक्षा हॉल में छात्रा ले गई डिजिटल कैमरा

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा नियमों को तोड़ते हुए परीक्षा कक्ष के अंदर डिजिटल कैमरा लेकर पहुंच गई। हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी ने छात्रा को नहीं रोका।

परीक्षा की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

छात्रा ने परीक्षा हॉल के अंदर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे।

जांच में सामने आई कर्मचारियों की लापरवाही

मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह सामने आया कि परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं किया। जांच में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में गंभीर लापरवाही पाई गई।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत कार्रवाई की है। विभाग का कहना है कि परीक्षा जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

कार्रवाई के तहत पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इनमें केंद्र अध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, सहायक केंद्र अध्यक्ष अनिरूद्ध भोई और दिनेश कुमार दास, पर्यवेक्षक दुर्गाप्रसाद पटेल और नियमित भृत्य विजिया बुड़ेक शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

7 दिनों में मांगा गया आरोप पत्र

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सात दिनों के भीतर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर संचालनालय को भेजा जाए। विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच करने की तैयारी में है। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसानी से पहुंच सकते हैं, तो इससे परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें