30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 22, 2026

UP Uniform Policy: लखनऊ समेत यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफार्म अनिवार्य, शिक्षा में बड़ा बदलाव

UP Uniform Policy 2026: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में यूनिफार्म अनिवार्य होगी, जिससे अनुशासन और समानता को बढ़ावा मिलेगा।

यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफार्म अनिवार्य (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफार्म अनिवार्य (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

UP Uniform Government Policy: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित, समान और संस्कारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अब विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म (ड्रेस कोड) अनिवार्य किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह निर्णय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम करना और एक समान शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में एकरूपता और अनुशासन को बढ़ावा मिल सके।

 क्या है नई व्यवस्था

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार,प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान में एक समान यूनिफॉर्म व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। छात्र-छात्राओं के बीच अनुशासन और समानता की भावना को मजबूत किया जाएगा। जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी किए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह व्यवस्था शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

10 लाख से अधिक छात्रों पर प्रभाव

प्रदेश में वर्तमान में लगभग 25 राज्य विश्वविद्यालय,200 से अधिक राजकीय महाविद्यालय,करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं इन सभी संस्थानों में यह नया नियम लागू होगा। इसका सीधा असर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

समानता और अनुशासन पर जोर

सरकार का मानना है कि छात्रों के पहनावे के कारण कई बार सामाजिक और आर्थिक अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिससे कुछ विद्यार्थियों में हीन भावना और कुछ में श्रेष्ठता की भावना उत्पन्न होती है। ड्रेस कोड लागू होने से सभी छात्र एक समान दिखेंगे,सामाजिक भेदभाव में कमी आएगी,अनुशासन की भावना मजबूत होगी,शिक्षा पर बेहतर ध्यान केंद्रित होगा

शैक्षणिक माहौल में सुधार का लक्ष्य

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारना ही नहीं है, बल्कि शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक, अनुशासित और संस्कारयुक्त वातावरण तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों के व्यक्तित्व विकास और अध्ययन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

अन्य राज्यों में पहले से लागू व्यवस्था

इस तरह की व्यवस्था पहले से कुछ अन्य राज्यों में लागू है,मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 से सरकारी और निजी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू है,मेघालय में भी सरकारी कॉलेजों में यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू की जा चुकी है,इन राज्यों के अनुभव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था प्रभावी साबित होने की उम्मीद है।

सरकार की मंशा

सरकार का मानना है कि ड्रेस कोड केवल एक औपचारिक नियम नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, समान अवसर और अनुशासन का प्रतीक है। इससे छात्र-छात्राएं पढ़ाई और कौशल विकास पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें