7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ गई लेखपाल परीक्षा की डेट, जानें कब होगा एग्जाम

UP Lekhpal Examination उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। 21 मई को लेखपाल की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2 min read
Google source verification

प्रतीकात्मक तस्वीर, PC- AI

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। 21 मई को लेखपाल की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 7996 पदों पर भर्ती की जानी हैं। यह भर्ती राज्य के अलग-अलग जिलों में होगी। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए ये एक अच्छा मौका है। आयोग ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम 26 फरवरी को जारी किये थे।

नोटिसफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन UP PET स्कोर और लखित परीक्षा के जरिए होगा। सबसे पहले UP PET स्कोर के जरिए चयन होगा। उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

40 वर्ष है अधिकतम आयु

लेखपाल पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 28 जनवरी, 2026 तक के शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे।

कुल 7994 पदों में से अलग-अलग कैटेगरी के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन के तहत पदों का विवरण इस प्रकार से किया गया है-

  • महिला अभ्यर्थी- 1592 पद
  • भूतपूर्व सैनिक- 391 पद
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित- 152 पद
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी- 152 पद
  • दिव्यांगजन (PWDs)- 499 पद