7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौलाना ने अपने बयान में CM योगी की मां को घसीटा, लोगों ने फूंका पुतला

Maulana Abdullah Salim controversial statement : बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी से लोग भड़क गए और लखनऊ में मौलाना का पुतला फूंका।

2 min read
Google source verification

मौलाना ने की सीएम योगी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी, PC- Patrika

लखनऊ : बिहार के पटना में आयोजित एक मजहबी जलसे में जाने-माने मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की। इस पर लोग भड़क गए और मौलाना का पुतला भी फूंका गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ बने सख्त कानूनों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की मां के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। अपने भाषण में मौलाना ने तीखे अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे कानून बना दिए गए हैं कि अगर किसी के पास गाय का मांस मिल जाए तो तुरंत पैर में गोली मार देते हैं। मौलाना ने गाय को सीएम योगी की मां से जोड़कर विवादित टिप्पणी की।

भड़काऊ बयान दोहराने का आरोप

बताया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में एक प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरु माना जाता है, ने अपनी तकरीर के दौरान कई बार विवादित और उत्तेजक वाक्य दोहराए। मौलाना ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसा। उनके इस बयान को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने धार्मिक मंच से ऐसा बयान देकर लोगों को भड़काने और सरकार की नीतियों को चुनौती देने की कोशिश की।

विवाद के बाद बढ़ा विरोध

वीडियो सामने आने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में नाराजगी देखी जा रही है। विभिन्न हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने इस बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी धार्मिक मंच से किसी मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना न केवल असभ्य है, बल्कि इससे समाज में वैमनस्य भी फैल सकता है।

लखनऊ में लोगों ने फूंका मौलाना का पुतला

लखनऊ में लोगों ने बिहार के मौलवी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। लखनऊ में काफी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। मौलाना की टिप्पणी से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।