
शंकराचार्य के कार्यक्रम में हंगामा, PC- IANS
लखनऊ : लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला पुलिसकर्मियों से उलझ गई। महिला शंकराचार्य से मिलने मंच की ओर बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। इससे नाराज होकर उसने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दरअसल, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया है। वह यहां आयोजित धर्मयुद्ध सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ अनुमति दी है।
शंकराचार्य ने मंच से कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति तो दी है, लेकिन उसके साथ 26 शर्तें भी लगा दी हैं। इनमें यह भी कहा गया है कि किसी व्यक्ति का नाम लेकर बयान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है कि आखिर पुलिस किसका नाम छिपाना चाहती है और उसने ऐसा क्या किया है।
शंकराचार्य ने 7 मार्च को वाराणसी से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। रायबरेली और सीतापुर होते हुए चार दिनों में वह लखनऊ पहुंचे। वह आज लखनऊ में ही रुकेंगे और गुरुवार सुबह फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने मंच पर जाकर शंकराचार्य के चरणों में दंडवत किया। अजय राय ने कहा कि प्रदेश में गायों की हत्या हो रही है और वह इस मुद्दे पर शंकराचार्य का पूरा समर्थन करते हैं।
वृंदावन से आईं इंदुलेखा नाम की महिला ने बताया कि उन्होंने शंकराचार्य के सम्मान में पिछले 10 दिनों से अन्न का त्याग कर रखा है। उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ 27 केस दर्ज हैं, इसलिए उन्हें अपने नाम से ‘ब्रह्मचारी’ शब्द हटा लेना चाहिए।
प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देते हुए कई नियम तय किए हैं, जिनमें प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
Updated on:
11 Mar 2026 04:02 pm
Published on:
11 Mar 2026 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
