29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 23, 2026

प्रतीक यादव ने पहली बार अपर्णा को दिया था अनमोल गिफ्ट, सालों बाद भी पत्नी ने संभाल कर रखी है वो याद

Prateek Yadav first gift to Aparna : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव संग एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानिए उस इंटरव्यू की कहानी जिसमें अपर्णा ने प्रतीक द्वारा दिए गए अपने पहले अनमोल तोहफे का जिक्र किया था।

Prateek Yadav

प्रतीक यादव ने अपर्णा को सबसे पहले क्या दिया था गिफ्ट, PC- Instagram

Prateek Yadav first gift to Aparna : प्रतीक यादव के निधन के बाद से उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब प्रतीक और उनकी पत्नी अपर्णा यादव की भी एक बेहद प्यारी क्लिप इंटरनेट पर छाई है, जिसको देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हुआ। इस खबर ने सबका दिल तोड़ा। खासतौर से प्रतीक की जीवनसाथी अपर्णा यादव के लिए यह पल बेहद दुखदाई है। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। प्रतीक अब दुनिया से चले गए। लेकिन उनके किस्से और यादें अभी भी परिवार और लोगों के बीच मौजूद है।

सोशल मीडिया पर आपने भी प्रतीक के तमाम पुराने वायरल वीडियो देखे होंगे। लेकिन सभी क्लिप में से सबसे खास है प्रतीक का वो इंटरव्यू जिसमें उनके साथ अपर्णा भी मौजूद हैं। इस वीडियो में कपल अपने पहले गिफ्ट के बारे में बात करता दिख रहा है।

प्रतीक ने अपर्णा को पहला गिफ्ट क्या दिया था?

पुराने इंटरव्यू में प्रतीक के साथ अपर्णा भी मौजूद हैं। सवाल पूछा जाता है, 'पहला गिफ्ट आपने क्या दिया था इनको?' जवाब देते हुए अपर्णा चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान के साथ कहती हैं टेडी बियर। फिर प्रतीक कहते हैं, 'और Ferrero Rocher की चॉकलेट का डिब्बा।'

सालों से संभाल रखा है पहला गिफ्ट

इंटरव्यू में अपर्णा बताती हैं कि चॉकलेट तो उन्होंने खा ली थी। लेकिन प्रतीक के दिए हुए टेडी बियर को उन्होंने आज तक संभाल कर रखा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपर्णा अपने और प्रतीक के प्यारे पलों के बारे में बताती हुई कितनी खुश हैं। साथ में प्रतीक भी हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।

जिम और लग्जरी कारों के थे शौकीन

प्रतीक यादव जिम के अलावा लग्जरी कारों के भी काफी शौकीन थे। प्रतीक यादव ने जब पहली बार लैम्बोर्गिनी से लखनऊ की सड़कों पर फर्राटा भरा था तो लोग देखते रह गए थे। उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन भी रहा है।

लोगों ने कैसे रिएक्शन दिए?

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर लोगों ने अलग-अलग तरीके से रिएक्ट किया। पहले यूजर ने लिखा, 'काश ऐसा प्यार हमेशा रहता और तुम दोनों आज भी साथ होते।' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत दुख।' वहीं, कई यूजर्स ने यह भी लिखा, 'मिस यू भाई।'

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें