29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 28, 2026

अपर्णा यादव ने शेयर किया प्रतीक की तेरहवीं का भावुक वीडियो, रस्में निभाते दिखे अखिलेश-शिवपाल समेत पूरा परिवार

Prateek Yadav Video: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं का एक बहुत ही भावुक वीडियो सामने आया है, जिसे उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने शेयर किया है। इस दुख की घड़ी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव सहित पूरा यादव परिवार एक साथ खड़ा नजर आया।

Prateek Yadav video, Prateek thirteenth video

तेरहवीं की रस्म निभाते भावुक हुए अपर्णा और अखिलेश यादव | फोटो सोर्स- patrika.com

Prateek Yadav Video: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की तेरहवीं का एक बहुत ही भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को खुद प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। सिर्फ 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित हुए इस शांति यज्ञ और तेरहवीं संस्कार में पूरा यादव परिवार आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ खड़ा नजर आया। वीडियो में हवन-पूजन से लेकर शय्या दान तक की हर पारंपरिक रस्म को पूरा परिवार मिलकर निभाता हुआ दिख रहा है।

जब 'प्रतीक अमर रहे' का नारा सुन रो पड़ी अपर्णा

बीती 25 मई को अपर्णा यादव के घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान घर के अंदर पूजा-पाठ, हवन और ब्राह्मण भोज हुआ, वहीं बाहर आम जनता के लिए प्रसाद की व्यवस्था थी। दोपहर से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। अपर्णा यादव ने खुद अपने हाथों से लोगों को प्रसाद बांटा। इसी बीच जब वहां मौजूद लोगों ने 'प्रतीक अमर रहे' के नारे लगाने शुरू किए, तो अपर्णा अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

मासूम बेटी ने संवारी पिता की तस्वीर

अपर्णा यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत प्रतीक यादव की एक तस्वीर से होती है, जिसे फूलों से सजाया गया है। वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा वह है, जहां प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा अपने नन्हे-नन्हे हाथों से पिता की तस्वीर के आगे बिखरी गुलाब की पंखुड़ियों को समेटती और संवारती नजर आ रही है। इस दौरान बड़ी बेटी प्रथमा, डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्य बेहद गमगीन माहौल में एकटक उस तस्वीर को निहारते दिखें। यह नजारा ऐसा था जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।

अखिलेश यादव ने निभाया बड़े भाई का धर्म, शिवपाल ने संभाली जिम्मेदारी

प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उस दिन से लेकर तेरहवीं तक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार एक बड़े भाई का फर्ज निभाते नजर आए। अस्पताल पहुंचने से लेकर अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन तक, अखिलेश और शिवपाल यादव का पूरा परिवार हर मोड़ पर अपर्णा और बच्चों को संभालता दिखा। तेरहवीं के दिन परिवार के बड़े होने के नाते शिवपाल सिंह यादव ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सबसे पहले प्रतीक की तस्वीर पर भोग लगाया, जिसके बाद आम लोगों के लिए प्रसाद बटना शुरू हुआ।

शय्या दान की रस्म में एक साथ दिखा पूरा परिवार

इस वीडियो में तेरहवीं की पारंपरिक शय्या दान की रस्म को भी दिखाया गया है। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव सहित पूरे परिवार ने शय्या की परिक्रमा की और उस पर फूल चढ़ाए। हवन कुंड में भी पूरा परिवार एक साथ आहुति देता नजर आया।

सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

यादव परिवार के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने भी अपर्णा यादव के घर पहुंचकर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें