30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Feb 24, 2025

‘सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले दलों को देना होगा हिसाब’, विपक्ष पर बरसे केशव प्रसाद

UP News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वाले दलों को हिसाब देना होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सोमवार को सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे थे। इसके बाद वह विपक्षी दलों पर जमकर बरसे।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya, Akhilesh Yadav, BJP, SP, Samajwadi Party

UP News: केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब कुछ कहते हैं, उसके पीछे कारण होते हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष ने क्या कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी नहीं मिटेगी। अखिलेश यादव यही चाहते थे कि कुछ अव्यवस्था हो जाए। उनके गठबंधन की साथी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि महाकुंभ नहीं, यह मृत्यु कुंभ है। कांग्रेस के साथी लालू यादव ने कुंभ को फालतू बताया है। यह तो हिंदुओं, श्रद्धालुओं और भारतीय संस्कृति का अपमान है। इस अपमान का हिसाब इन दलों को चुकाना पड़ेगा।

अखिलेश यादव को इतनी बेचैनी क्यों?

केशव प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के गंगा नदी के धुलवाए जाने वाले बयान पर कहा कि उन्हें इतनी बेचैनी क्यों है?

यह भी पढ़ें: रुपए के बदले सऊदी रियाल लो, बांग्लादेश और भारतीय पासपोर्ट के साथ पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाना कई जन्मों के पुण्य के समान है, लेकिन यदि मन में विकार होंगे, तो पुण्य की प्राप्ति संभव नहीं होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें