5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price Today Update: धड़ाम से गिरी सोने और चांदी दोनों की कीमतें,जानें, 5 फरवरी का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today Update: आज सोने और चांदी कीमतें कितनी हैं? शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग इस दुविधा में हैं कि सोना अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा या नहीं?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 05, 2026

old and chandi ka 5 February 2026 cost how much price rises and falls

फाइल फोटो पत्रिका

Gold-Silver Price Today Update: अगर आप आज 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से बाजार में जारी तेज उतार-चढ़ाव ने जहां आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक को असमंजस में डाल दिया था, वहीं आज की गिरावट ने खरीदारी की नई उम्मीद जगा दी है।

5 February 2026 Sone Ka Aaj Ka Bhav: मिडिल क्लास परिवारों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने को एक बार फिर सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। इसके उलट, घरेलू स्तर पर बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई नरमी ने खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों को राहत दी है।

5 February 2026 Chandi Ka Aaj Ka Bhav: क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव

हालांकि बाजार में निवेशकों और खरीदारों के मन में अब भी यही सवाल बना हुआ है कि क्या आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ेंगे या अभी इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है? फिलहाल कीमतों में आई यह नरमी खरीदारी के लिहाज से एक मौका मानी जा रही है। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग इस दुविधा में हैं कि सोना अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा या नहीं? आपको बताते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।

UP News in Hindi: चांदी का ताजा भाव

गुरुवार को चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को जहां 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, वहीं गुरुवार को बाजार खुलते ही इसके दाम फिसलकर सीधे 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। इस तरह एक ही झटके में चांदी 24,196 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

UP Me Sone-Chandi Ka Bhav Latest Update: उत्तर प्रदेश में चांदी का ताजा भाव

चांदी के बाद अब सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को बाजार खुलते ही 10 ग्राम सोने के दाम में 4,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से फिसलकर नीचे आ गया।

बुधवार को सोना 1,53,046 प्रति 10 ग्राम रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को इसमें 4,591 रुपये की बड़ी कमी आई और भाव गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।