29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 17, 2026

उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे 20 हजार शिक्षकों के पद, CM योगी ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के चेक बांटे। इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

CM Yogi announced teacher recruitment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशकों को चेक बांटे (Image: CM 'X')

Teacher Recruitment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को लोकभवन में 24 हजार 717 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक दिया। अब 1 अप्रैल 2026 से अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपए बढ़ा दिया है। अनुदेशकों के चेक वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़ी भर्ती की घोषणा (Recruitment Announcement) की है।

UP में भरे जाएंगे 20 हजार पद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशकों के चेक वितरण कार्यक्रम में शहरी स्कूलों में शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का ऐलान किया है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा- बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। बहुत शीघ्र इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी इससे जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। 10 हजार नए अनुदेशकों की भर्ती के लिए डिमांड की जा चुकी है।

CM योगी ने अनुदेशकों को बताया नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- नींव दिखाई नहीं देती, लेकिन उसका मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। बेसिक शिक्षक, शिक्षामित्र और अंशकालिक अनुदेशक भी शिक्षा विभाग की नींव हैं। इसलिए उनका मानदेय सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2011-12 में 41 हजार 307 अनुदेशकों की भर्ती हुई थी। 13,769 मिडिल स्कूलों में इन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए रखा गया। हर महीने 7 हजार रुपए मिल रहे थे। अभी 24,296 अनुदेशक हैं। अब उन्हें सम्मान मिल रहा है।

CM योगी ने अनुदेशकों को दीं शुभकामनाएं

CM योगी ने कार्यक्रम की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारा दायित्व है कि हर बच्चा स्कूल जरूर जाए और डबल इंजन सरकार इस दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बाल वाटिका से लेकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु समग्र रिपोर्ट कार्ड का विमोचन भी किया। सभी अनुदेशकों को हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें