
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। फोटो सोर्स- फेसबुक (Neha Singh Rathore)
Bhojpuri Singer Neha Singh Rathore Case Update: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। राठौर ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट (SC) के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही हैं।
हाल ही में नेहा सिंह ने कहा, "मेरा बयान दर्ज हो चुका है। अब पुलिस मेरे बयान की विवेचना करेगी। मेरा जितना सहयोग बनता था, वो मैंने कर दिया है। छोटी-छोटी बातों पर यहां पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। यहां पर सही से 4 सवाल पूछ लो, तो मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है। लोग सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी गालियां देने लगते हैं। एक से बढ़कर एक लोग हैं, जिनकी भावनाएं छोटी-छोटी बातों पर आहत हो जाती हैं। अब जैसा भी है, वो किया जाएगा और जो लड़ाई है, वो लड़ी जाएगी।"
उन्होंने कहा कि अब मामला आगे की जांच और अदालत की प्रक्रिया पर निर्भर है। गायिका ने स्पष्ट किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगी। जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आएगा, उसी तरह से काम होगा।
बता दें कि यह मामला मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने विवादित गाना 'चौकीदारवा कायर बा…' शेयर किया था। आरोप है कि इस गाने में BJP सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं, जिसके बाद वाराणसी और लखनऊ में कई FIR दर्ज की गई थीं।
गायिका पर आरोप है कि उनके गानों और पोस्ट ने देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाया। साथ ही संप्रभुता पर नकारात्मक प्रभाव डाला। इसी के साथ दावा किया गया था कि पोस्ट और गाने पाकिस्तान में भी व्यापक रूप से शेयर किए गए। साथ ही भारत की आलोचना के लिए वहां की मीडिया द्वारा इस्तेमाल किए गए। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी।
संबंधित विषय:
Published on:
20 Jan 2026 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
