9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ममता बनर्जी देश के लिए कलंक’, टी राजा सिंह बोले- अब बांग्लादेशी मुक्त बंगाल की मांग पकड़ रही जोर

T Raja On CM Mamata Banerjee: टी राजा सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी को देश के लिए एक कलंक समझते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 09, 2026

demand for bangladeshi free bengal t raja makes big statement about cm mamata banerjee

टी राजा सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

T Raja On CM Mamata Banerjee: तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है। वहां भगवा सरकार आने वाली है।

UP News in Hindi: 'ममता बनर्जी को देश के लिए एक कलंक समझता हूं'

लखनऊ पहुंचे विधायक टी राजा सिंह ने कहा, '' मैं ममता बनर्जी को देश के लिए एक कलंक समझता हूं। दुर्भाग्य से उन्होंने ऐसी राजनीति अपनाई है, जिसमें घुसपैठियों के बल पर शासन चल रहा है। मैं मानता हूं कि वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगी। बंगाल के हिंदू और बंगाली अब जाग चुके हैं। अब ‘बांग्लादेशी मुक्त बंगाल’ की मांग जोर पकड़ रही है।"

Lucknow News in Hindi: 'विरोध से SIR रुकने वाला नहीं'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल मुक्त होगा और वहां भी भगवा सरकार स्थापित होगी। विपक्ष द्वारा SIR का विरोध किए जाने पर टी राजा सिंह ने कहा कि जो लोग SIR का विरोध कर रहे हैं, उसका सीधा मतलब यह है कि विपक्ष आज तक फर्जी वोटों के आधार पर ही चुनाव जीतता रहा है। विपक्ष का काम विरोध करना है और वे वही कर रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि विपक्ष के विरोध से SIR रुकने वाला नहीं है।

Lucknow News: 'भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा'

SIR प्रक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी तरह से हो रहा है। इस प्रक्रिया के तहत जितने भी फर्जी मतदाता हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। RSS प्रमुख के बयान पर टी राजा सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने बहुत सही और महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। जो लोग भारत में रहते हुए भी खुद को हिंदू नहीं मानते, उन्हें अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उनके पूर्वज भी हिंदू ही थे। मोहन भागवत की बातों पर चलना चाहिए। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया पोस्ट

इससे पहले टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में अवंती चेतना पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लोधा, लोधी महासभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।"