लखनऊ, May 13, 2026

छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत पर क्या कहा? Source- ANI
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह लगभग 6 बजे, उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपने छोटे भाई के निधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। हमें इस बात का बहुत दुख है। वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह बंद थी और दिल भी रुक चुका था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतीक को सुबह 5:55 बजे मृत अवस्था में लाया गया था। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। अपर्णा इस समय असम में थीं और लखनऊ के लिए तुरंत रवाना हो गई हैं।
संबंधित विषय:
Updated on: 13 May 2026 11:38 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।