
Natural Winter Immunity Drink for Women|फोटो सोर्स - Freepik
Winter Kadha For Women: महिलाओं के लिए सर्दी का मौसम और भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है क्योंकि पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और हार्मोन्स में बदलाव का असर भी महीने के कुछ दिन ज्यादा रहता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर जल्दी थकता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग किया जाता है, जो शरीर को अंदर से ताजगी और ताकत देने का काम करते हैं। आइए जानते हैं।
सर्दियों में महिलाएं इस आयुर्वेदिक काढ़े को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह न केवल शरीर को गर्माहट देता है बल्कि अंदर से रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है।
नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
काढ़ा शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
यह वजन नियंत्रण में भी मदद करता है।
सर्दी-जुकाम, वायरल फ्लू, बुखार और संक्रमण जैसी समस्याओं में राहत देता है।
सुबह खाली पेट ताजा बना काढ़ा पीना सबसे लाभकारी होता है। इसे पीने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ न खाएं या पीएं। आप इसे शाम की सैर के बाद भी ले सकते हैं, लेकिन काढ़े को लंबे समय तक स्टोर न करें। हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं, तभी इसका असर अधिकतम होगा।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
27 Oct 2025 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य

