15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramadan Skin Care Tips: रमजान में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सहरी में शामिल करें ये 5 चीजें

Ramadan Skin Care Tips: रमजान 2026 के आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में अगर आप भी इस साल रोजा रखने का सोच रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम शरीर को हाइड्रेटेड रखने वाले फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सहरी में शामिल कर आप स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के साथ ही शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकती हैं।

3 min read
Google source verification
Ramadan Skin Care Tips

Ramadan Skin Care Tips| image credit- chatgpt

Ramadan Skin Care Tips: रमजान के पाक महीने में लोग घर की साफ-सफाई और शॉपिंग करने के साथ ही अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल रोजा रखने का सोच रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम शरीर को हाइड्रेटेड रखने वाले फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें सहरी में शामिल करने से प्यास कम लगती है और स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है। आइए जानते हैं इन फूड आइटम्स के बारे में विस्तार से।

प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ (Probiotic Foods)

रमजान के आते ही ज्यादातर घरों में तले-भुने और मसालेदार तरह-तरह के टेस्टी पकवान बनने लगते हैं। जिन्हें खाने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी होने के साथ ही चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। क्योंकि पेट के स्वास्थ्य का असर चेहरे पर सीधा पड़ता है। इसलिए अगर आप रमजान के दिनों में डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी परेशानियों से बचने के साथ ही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में सहरी के समय दही शामिल कर सकती हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स त्वचा को अंदर से पोषण देने के साथ ही त्वचा में नमी बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। इसके अलावा दही के सेवन से पेट साफ रहता है, जिससे चेहरे पर मुंहासों के होने के चांस भी कम हो जाते हैं।

हाइड्रेट रहें (Stay Hydrated)

रमजान के दिनों में सहरी करने के बाद पानी पीने की मनाही होती है। ऐसे में गर्मियों में पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और इसका सीधा असर चेहरे पर पड़ता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए जरूरी है कि आप सहरी के समय भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

नारियल पानी (Coconut Water)

अगर आप रमजान के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचना चाहती हैं, तो आप नारियल पानी भी सहरी में शामिल कर सकती हैं। नारियल पानी एक नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बरकरार रखने के साथ ही ड्रायनेस को दूर कर नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है।

खीरा (Cucumber)

खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है। जो शरीर को ठंडक देने के साथ ही त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद सिलिका और विटामिन-सी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं। ऐसे में आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए इसे सहरी में इसे शामिल कर सकती हैं। खीरे के अलावा अगर आप चाहें तो टमाटर भी शामिल कर सकती हैं, क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होने के साथ ही यह डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

सौंफ (Fennel)

सौंफ का पानी पीने से शरीर की गर्मी कम करने के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होने के साथ ही टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं। ऐसे में आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सौंफ का पानी पी सकती हैं।

ऐसे करें सेवन

एक चम्मच सौंफ को रातभर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। अगली सुबह उठकर इस पानी को छानकर सीधे खाली पेट आप पी सकती हैं या इसे हल्का गुनगुना करके भी पी सकती हैं।

ये लोग करें परहेज

सर्दी-जुकाम, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, लो ब्लड शुगर वाले और खून को पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग सौंफ का पानी पीने से बचें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य