
foods for sehri
Ramadan 2026 : रमजान के पाक माह में घर की साफ-सफाई और सजावट करने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत के साथ रोजा भी रखते हैं। रोजे की शुरुआत सेहरी खाकर होती है और फिर दिन भर बिना पानी के रोजा रखा जाता है। बता दें, रात के आखिरी पहर यानी सुबह होने से करीब 2 घंटे पहले खाए जाने वाले भोजन को सेहरी कहते हैं। वैसे ज्यादातर रोजेदार सेहरी में रोटी, चावल, सब्जी, नॉनवेज, चाय और पराठे खाना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें दिन में प्यास लग जाती है। क्योंकि ज्यादा तेल और मसालों में बने फूड आइटम गले में खुश्की पैदा करते हैं, जिससे पूरे दिन प्यास लगती रहती है। इसलिए आज की स्टोरी में हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेहरी में खाने से रोजे के दौरान प्यास कम लगती है।
कई सालों के बाद इस साल रमजान फरवरी महीने में पड़ रहा है। फरवरी में रमजान होने की वजह से सुबह और शाम में अभी उतनी गर्मी नहीं पड़ रही है, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ जा रही है। ऐसे में अगर आप रमजान 2026 में रोजा के दौरान चाहते हैं कि आपको प्यास न लगे और आपका पूरा दिन अच्छे से गुजरे, तो सेहरी में रोजाना फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स का सेवन करें। बता दें, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से दिनभर पेट में जलन या दर्द की समस्या नहीं होती। इसके साथ ही पाचन तंत्र और आंतें भी मजबूत होती हैं। फाइबर रिच फूड के लिए आप ओट्स, क्विनोआ, गाजर, ब्रोकोली, सेब, नाशपाती, चुकंदर, दाल और चिया सीड्स जैसी चिजों का सेवन कर सकते हैं।
रोजा के दौरान शरीर डिहाइड्रेटेड न हो, इसके लिए सेहरी के समय अपने शरीर के हिसाब से पानी का सेवन जरुर करें, ताकि शरीर दिनभर हाइड्रेट रहे। जब शरीर हाइड्रेट रहेगा तो दिन में आपको पानी की कमी महसूस नहीं होगी।
सेहरी में दही जरूर शामिल करें, क्योंकि दही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। इसलिए इसके सेवन से प्यास कम लगती है और डाइजेशन में भी मदद मिलती है। आप इसे खाना खाने के बाद फ्रूट सलाद या रायते में शामिल कर खा सकते हैं। अगर आपको दही पसंद नहीं है तो आप इसके बदले लस्सी या छाछ का भी सेवन कर सकते हैं।
तरबूज पानी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सेहरी में तरबूज खाते हैं तो आपको पूरे दिन प्यास कम लगती है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और आपको पूरे दिन तरोताजा रखने में मदद करता है।
ज्यादातर लोग सेहरी में चटपटा भोजन करना पसंद करते हैं, लेकिन रोजे के दौरान चटपटे भोजन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि चटपटे भोजन में सोडियम ज्यादा होता है और सोडियम शरीर में जाकर प्यास बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए सेहरी में चटपटे भोजन के बदले ज्यादा से ज्यादा मौसमी फलों का सेवन करें।
Published on:
15 Feb 2026 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
