Mothers Day Founder Anna Jarvis: मई में मदर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये शुरू कैसे किया गया? मदर्स डे को शुरू करने की कहानी दिलचस्प है और उससे भी हैरान करने वाली बात ये है कि इसे शुरू करने वाली महिला ने ही इसको मनाने का विरोध भी किया था। लेकिन, ऐसा क्यों? हम आपको ये भी बताएंगे। चलिए, मदर्स डे 2025 (Mother's Day 2025) के मौके पर जानते हैं कि मदर्स डे का इतिहास (Mothers Day History) और शुरू करने का किस्सा। साथ ही मदर्स डे की फाउंडर (Mothers Day Founder Anna Jarvis) के बारे में यहां पर पढ़ेंगे।
मदर्स डे को एक बेटी ने अपने मां के सपनों को पूरा करने के लिए शुरू किया था।
एना जार्विस का जन्म 1 मई 1864, वेस्ट वर्जीनिया, अमेरिका में हुआ था। साथ ही मृत्यु 24 नवंबर 1948 को हुआ। एना जार्विस को मदर्स डे की संस्थापक हैं। उन्होंने यह दिन अपनी मां के सामाजिक कार्यों और मातृत्व के महत्व को जिंदा रखने के लिए किया। उनकी मां चाहती थीं कि मातृत्व को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। इसलिए वो मदर्स डे क्लब भी चलाती थीं। साथ ही मां-बच्चों के लिए समाज सेवा करती थीं। अपनी मां की मौत के बाद एना जार्विस ने मदर्स डे मनाना शुरू किया था।
एन रीव्स जार्विस एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वो अमेरिका सिविल वॉर (1861-1865) में अपने नौ बच्चे खो दिए, उनके कुल 13 बच्चे थे। इसके बाद भी वो टूटी नहीं और युद्ध में घायलों व बीमारों की सेवा करती रहीं। 9 मई 1905 को बीमारी के कारण दम तोड़ दीं। वो मदर्स क्लब (Mothers' Day Work Clubs) चलाती थीं, उनके सपने को पूरा करने के लिए उनकी बेटी एना जार्विस ने मदर्स डे मनाना शुरू किया था।
बताया जाता है कि एना ने अपनी मां एन रीव्स जार्विस के निधन के 3 साल बाद मदर्स डे मनाया था। पहली बार 1908 में वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में मदर्स डे मनाया। बता दें, हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एना इस बात से दुखी हो गईं कि मदर्स डे बहुत व्यावसायिक (commercialized) हो गया है। उन्होंने इसके खिलाफ भी अभियान चलाया क्योंकि उनका उद्देश्य केवल भावनात्मक सम्मान था, न कि इसे बाजारू बना देना। इसलिए वो इसको ना मनाने को लेकर विरोध करने लगीं थीं।
Published on:
10 May 2025 05:53 pm