
Border 2 heroine Medha Rana|फोटो सोर्स- medhaarana/Instagram
Medha Rana Border 2: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट (Border 2 reason date 23 January) जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े हर किरदार को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। एक ओर जहां कहानी और देशभक्ति के एंगल पर बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों की नजरें फिल्म की नई हीरोइन पर टिक गई हैं। इस बार वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली मेधा राणा अपने डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मॉडलिंग और फैशन वर्ल्ड से आईं मेडहा न सिर्फ अपने स्टाइल स्टेटमेंट बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ की इस नई स्टार के फैशन सेंस और लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
मेधा राणा का जन्म 25 दिसंबर 1999 को हुआ, जबकि वरुण धवन 24 अप्रैल 1987 को जन्मे हैं। दोनों के बीच करीब 12–13 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इंडस्ट्री में उम्र से ज्यादा मायने स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री की होती है और शुरुआती चर्चा यही कहती है कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर जबरदस्त है।
मेधा आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता की पोस्टिंग के दौरान वे बेंगलुरु में रहीं और महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। अनुशासन और सादगी उनकी पर्सनैलिटी में साफ झलकती है। बाद में उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां से उनका प्रोफेशनल सफर तेजी से आगे बढ़ा।
मेधा ने 2022 में रिलीज हुई वेब सीरीज London Files से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने माया रॉय का किरदार निभाया। इसके बाद Friday Night Plan में भी उनकी मौजूदगी सराही गई। सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद उन्होंने अपनी नेचुरल परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा।
मेधा ने चंडीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से BBA (2016–2019) किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने 2018 में मुंबई स्थित DDB Mudra Group में मार्केटिंग कम्युनिकेशन की इंटर्नशिप भी की, जो उनके मल्टी-डायमेंशनल प्रोफाइल को दर्शाता है।
फैशन के मामले में मेधा राणा मिनिमलिज्म को पसंद करती हैं। उन्हें न तो हेवी मेकअप पसंद है और न ही ओवर-द-टॉप स्टाइलिंग, लेकिन चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न लुक हर अंदाज में उनकी सादगी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। यही वजह है कि उनका हर लुक अलग पहचान बना लेता है।सोशल मीडिया पर भी मेधा काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर @medhaarana नाम से उनके करीब 1.97 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने फैशन लुक्स, फोटोशूट्स और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेधा इस वक्त सिंगल हैं और उनका पूरा फोकस अपने काम पर है। इससे पहले वह शंतनु महेश्वरी के साथ रोमांटिक OTT सीरीज Ishq In The Air में नजर आ चुकी हैं। ऑन-स्क्रीन रोमांस के बावजूद, ऑफ-स्क्रीन उनकी जिंदगी फिलहाल शांत और प्राइवेट बताई जाती है।
Published on:
14 Jan 2026 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
