11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korean Finger Heart: क्या आप भी बिना मतलब जाने बना रहे थे ‘कोरियन फिंगर हार्ट’? जान लें इसका असली सच!

Korean Finger Heart: अगर आप भी अक्सर फोटो में पोज देते समय या किसी को देखकर कोरियन फिंगर हार्ट बनाते हैं, तो अगली बार इसे बनाने से पहले इसका असली मतलब जरूर जान लें।

2 min read
Google source verification
Korean Finger Heart

Korean Finger Heart

Korean Finger Heart: आजकल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर K-Drama के दीवानों और बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई फोटो खिंचवाते समय अंगूठे और उसके बगल वाली उंगली (तर्जनी) को जोड़कर एक चुटकी जैसा इशारा करता है। इसे 'फिंगर हार्ट' कहा जाता है। इन दोनों उंगलियों के बीच जो छोटा सा कोना बनता है, वह एक छोटे दिल (Heart) जैसा दिखता है, जिसे लोग अब तक दिल ही समझते थे। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें इसका 'असली मतलब' बताया गया हैं, जिसे जानने के बाद लोग हैरान हैं। ऐसे में अगर आप भी अक्सर इस हार्ट का पोज देते समय इस्तेमाल करते हैं, तो अगली बार इसे बनाने से पहले इसका असली मतलब जरूर जान लें।

फिंगर हार्ट इतना पॉपुलर क्यों हैं?

K-Pop और K-Dramas का क्रेज

दक्षिण कोरिया के मशहूर एक्टर्स और BTS जैसे पॉप स्टार्स अपने फैंस के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए अक्सर यही इशारा करते हैं। उन्हें देखकर ही पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों ने इसे अपना लिया।

फोटोज के लिए परफेक्ट

फोटो खींचते समय पहले 'हार्ट' शेप बनाने के लिए दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाना पड़ता था, जिससे अक्सर चेहरा छिप जाता था। फिंगर हार्ट इतना छोटा और आसान है। इसलिए इसे चेहरे के पास रखकर आसानी से पोज दिया जा सकता है।

सिंपल और क्यूट

यह सिंपल और क्यूट होने की वजह से इसे बनाना बेहद आसान है। कोरिया में इसे 'एग्यो' (Aegyo) संस्कृति का हिस्सा माना जाता है, जिसका अर्थ है प्यार जताने का एक मासूम और प्यारा अंदाज होता है।

ग्लोबल पहचान

सोशल मीडिया की वजह से यह सिर्फ कोरिया तक सीमित नहीं रहा। भारत से लेकर अमेरिका तक, यह अब हर जगह ट्रेड में है।

फिंगर हार्ट का मतलब

जब कोई आपकी तरफ फिंगर हार्ट करता है, तो वह बिना शब्द कहे आपको अपना दोस्ती, प्यार या शुक्रिया कहना चाहता है। आज के दौर में फिंगर हार्ट सिर्फ एक स्टाइल नहीं है, बल्कि इंटरनेट की दुनिया का एक नया 'नमस्ते' बन गया है। यह एक ऐसा यूनिवर्सल साइन है जो हर जगह सकारात्मकता यानी पॉजिटिविटी फैलाता है।