11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Saving Hack: सिलेंडर चलेगा अब डबल! ये 10 स्मार्ट कुकिंग हैक्स फॉलो कर बचाएं रोजाना की 50% गैस

LPG Saving Hack: आज की स्टोरी में हम गैस बचाने की 10 छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप रोजाना इस्तेमाल होने वाली आधी गैस बचा सकती हैं।

3 min read
Google source verification
LPG Saving Hack

LPG Saving Hack (image credit gemini)

LPG Saving Hack: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर LPG और नेचुरल गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है। इससे आने वाले दिनों में गैस के दाम और भी बढ़ने की उम्मीद है। गैस की बढ़ती कीमतें घर के बजट को बिगाड़ रही हैं। ऐसे में परेशान होने के बजाय खाना पकाने के तरीकों में थोड़े से बदलाव करके आप काफी ज्यादा गैस बचा सकते हैं। आज की स्टोरी में हम गैस बचाने की 10 छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप रोजाना इस्तेमाल होने वाली आधी गैस बचा सकती हैं।

लीकेज की जांच करें (Check for leaks)


सबसे पहले अपने गैस पाइप, रेगुलेटर और बर्नर की जांच करें। अगर कहीं से भी हल्की सी महक आए या लीकेज का शक हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। गैस लीक होना न सिर्फ गैस की बर्बादी है, बल्कि यह बहुत खतरनाक भी होता है।

बर्नर की सफाई करें (Keep your stove’s burner clean)


अपने चूल्हे की लौ (Flame) के रंग को देंखें। अगर वह नीली है, तो सब ठीक है। लेकिन अगर लौ पीली या नारंगी (Orange) रंग का दिख रही है, तो इसका मतलब है कि गैस पूरी तरह जल नहीं रही है। ऐसे में बर्नर को गुनगुने पानी में कुछ देर भिगोने के बाद ब्रश से साफ करें।

बर्तन को सही तरीके से रखें (Place your pan correctly)


अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में आंच बहुत तेज कर देते हैं, जिससे आंच बर्तन के किनारों से बाहर निकलने लगती हैं। यह गैस की सीधी बर्बादी है। हमेशा आंच उतनी ही रखें जो बर्तन के निचले हिस्से तक ही रहे, ताकि आंच बाहर न जाए।

वन-पॉट मील बनाएं (Make one-pot meals)

गैस बचाने के लिए आप खिचड़ी, पुलाव या स्टू जैसी वन-पॉट मील भी बना सकते हैं जिन्हें एक ही बर्तन में पकाया जा सके। इससे न केवल बर्तन कम गंदे होते हैं, बल्कि गैस की खपत भी काफी कम हो जाती है। इसके अलावा आप चाहें तो लोटा हैक जैसे टिप्स भी फॉलो कर सकती हैं।

पहले करें तैयारी (Cook efficiently)


कुछ लोगों की आदत होती है कि वे गैस जलाने के बाद सब्जियां काटना या मसाले ढूंढना शुरू करते हैं। इससे काफी गैस फालतू जलती है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप पहले अपनी सारी सामग्री तैयार करके पास रख लें, फिर गैस जलाएं।

ढककर खाना पकाएं (Avoid open vessel cooking)

खुले बर्तन में खाना पकाने से भाप और गर्मी तेजी से बाहर निकल जाती है, जिससे खाना देर से पकता है। हमेशा बर्तन पर ढक्कन लगाकर पकाएं। इससे भाप अंदर बनी रहती है और खाना जल्दी गल जाता है।

बर्तनों को सुखाकर इस्तेमाल करें (Wipe utensils dry)

धोए हुए गीले बर्तनों को सीधे चूल्हे पर रखने से बचें। उन पर लगी पानी की बूंदों को सुखाने और बर्तन को गर्म होने में ही काफी गैस बर्बाद हो जाती है। इसलिए हमेशा चूल्हे पर रखने से पहले बर्तन को किसी सूखे कपड़े से पोंछ लें।

पानी का सही माप भी है जरुरी (Measure what you cook)


खाना बनाते समय अक्सर कुछ लोग बिना नापे ज्यादा पानी डाल देते हैं और फिर बाद में उसे सुखाने में गैस बर्बाद करते है।ऐसे में गैस बचान के लिए खाने में पानी कि जितनी जरूरत हो उतना ही पानी इस्तेमाल करें। इससे समय और गैस दोनों की बचत होगी।

उबाल आने पर आंच धीमी करें (Reduce flame once boiling starts)


एक बार जब खाना या पानी उबलने लगे, तो आंच को धीमा कर दें। बहुत तेज आंच पर खाना पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और गैस भी ज्यादा लगती है। धीमी आंच पर खाना ज्यादा बेहतर पकता है।

प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल (Use a pressure cooker)


खुले बर्तन के मुकाबले प्रेशर कुकर में खाना बहुत जल्दी पकता है क्योंकि इसमें भाप का दबाव काम करता है। यह गैस बचाने का सबसे आसान और पुराना तरीका है। साथ ही, कुकर में खाना ज्यादा देर तक गर्म भी रहता है।

प्रो टिप: दालों या चावल को पकाने से 30 मिनट पहले पानी में भिगोकर रखने से वे जल्दी पकते हैं और गैस की काफी बचत भी होती है।