2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Herbal Tea Vs Coffee: दिमाग को रॉकेट की तरह चलाना है या पेट को रखना है साफ? जानिए आपके लिए कौन सी मॉर्निंग ड्रिंक है बेस्ट

Herbal Tea Vs Coffee: सुबह उठते ही सेहत के लिहाज से हर्बल टी या गुनगुना पानी पीना ज्यादा सही माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट करता है और पाचन को एक्टिव करता है।वहीं कॉफी खाली पेट पीने से एसिडिटी और घबराहट बढ़ सकती है, इसलिए इसे नाश्ते के बाद लेना बेहतर होता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Jan 19, 2026

Natural Detox Drink in Morning, Healthy Morning Habits Drink,Herbal Tea for Immunity

Brain Booster Morning Drink| फोटो सोर्स- Chatgpt

Herbal Tea Vs Coffee: सुबह की शुरुआत में हर्बल टी या कॉफी में से क्या चुना जाए यह सिर्फ स्वाद का नहीं, बल्कि दिमाग और पाचन से जुड़ा अहम फैसला भी है। National Library of Medicine (NLM) में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन दिमाग को तेजी से एक्टिव करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है, जबकि हर्बल टी पाचन तंत्र को शांत रखने, सूजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक मानी जाती है। ऐसे में सवाल यह नहीं कि कौन बेहतर है, बल्कि यह है कि आपकी बॉडी और लाइफस्टाइल के लिए सुबह की कौन-सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है, जानिए यहां

कॉफी, जब दिमाग को चाहिए फुल पावर

आज की तेज रफ्तार लाइफ में कॉफी कई लोगों के लिए सुबह की मजबूरी बन चुकी है। ऑफिस की भागदौड़ हो, कॉलेज की पढ़ाई या घर से काम करने का प्रेशर एक कप कॉफी तुरंत दिमाग को एक्टिव कर देती है।कॉफी में मौजूद कैफीन ब्रेन को अलर्ट करता है, जिससे फोकस और कंसंट्रेशन बेहतर होता है। यह मूड को भी थोड़ा बेहतर बनाती है और थकान व सुस्ती को दूर करने में मदद करती है। यही वजह है कि कई लोग वर्कआउट से पहले भी कॉफी पीना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे परफॉर्मेंस बढ़ सकती है।

 हर्बल टी, पेट और मन दोनों के लिए सुकून

हर्बल टी जैसे ग्रीन टी, तुलसी चाय, अदरक-नींबू की चाय, दालचीनी या कैमोमाइल टी में कैफीन बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता। यही वजह है कि ये ड्रिंक्स शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव करती हैं, बिना किसी झटके के।हर्बल चाय पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्युनिटी बढ़ाने और स्ट्रेस कम करने में भी सहायक मानी जाती है। इसके अलावा, सही मात्रा में ली जाए तो यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है।

 आखिर क्या पिएं- हर्बल टी या कॉफी?

अगर आपको अक्सर एसिडिटी या पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो हर्बल चाय आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। लंबे समय तक काम के लिए फोकस और एनर्जी चाहिए, तो सीमित मात्रा में कॉफी ली जा सकती है। तनाव, बेचैनी या नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए हर्बल चाय ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। वहीं, शरीर को डिटॉक्स करना और इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं, तो हर्बल टी को अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करना सही रहेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य