Cancer Risk Factors: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में देर रात तक काम और जंक फूड बहुत नॉर्मल बात हो गई है, लेकिन इसकी कीमत हमारी बॉडी चुका रही है। द लैंसेट ऑन्कोलॉजी रिसर्च (The Lancet Oncology Research) के अनुसार, भारत में पिछले कई सालों में कैंसर के मामलों में 28% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है।