
Green kiwi vs golden which kiwi is healthier|फोटो सोर्स – Freepik
Green Vs Yellow Kiwi Benefits: कीवी को सुपरफ्रूट माना जाता है, लेकिन जब बात ग्रीन और येलो कीवी की आती है, तो लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन-सी ज्यादा सेहतमंद है। दोनों ही कीवी स्वाद और पोषण से भरपूर होती हैं, लेकिन इनके न्यूट्रिशन प्रोफाइल में फर्क होता है। खासकर विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा को लेकर। इस आर्टिकल में हम ग्रीन Vs येलो कीवी की तुलना करेंगे और जानेंगे कि आपकी सेहत के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है।
आज जिस कीवी को हम सुपरफूड मानते हैं, उसकी शुरुआत चीन से हुई थी। हरी कीवी कभी एक जंगली फल हुआ करती थी, जिसे 20वीं सदी की शुरुआत में न्यूजीलैंड ले जाया गया। वहां इसके स्वाद और आकार पर खास ध्यान दिया गया और धीरे-धीरे यह यूरोप और अमेरिका में सर्दियों के मौसम का लोकप्रिय फल बन गई।वहीं पीली या गोल्ड कीवी की कहानी थोड़ी आधुनिक है। 1990 के दशक में न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने खास तौर पर ऐसी कीवी विकसित करने की कोशिश की जो कम खट्टी हो लेकिन पोषण में किसी से कम न हो। कई किस्मों के क्रॉस-ब्रीडिंग के बाद गोल्डन कीवी सामने आई, जिसकी त्वचा चिकनी, रंग सुनहरा और स्वाद हल्का मीठा होता है।
कीवी को इम्युनिटी बूस्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने, आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा, कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।इतना ही नहीं, कीवी में पाया जाने वाला एक्टिनिडिन एंज़ाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। यही वजह है कि भारी खाना खाने के बाद कीवी खाने से पेट हल्का महसूस होता है।
हरी कीवी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन सुधारने, पेट लंबे समय तक भरा रखने और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करती है। वजन घटाने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प मानी जाती है।वहीं पीली कीवी विटामिन C के मामले में आगे रहती है। अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर रहती है या बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, तो गोल्ड कीवी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।
अगर आप पाचन और वजन नियंत्रण पर फोकस कर रहे हैं, तो हरी कीवी चुनें। वहीं इम्युनिटी बढ़ाने और मीठा स्वाद पसंद करने वालों के लिए पीली कीवी बेहतर विकल्प है। सेहत के लिहाज से दोनों ही शानदार हैं फर्क सिर्फ आपकी जरूरत और स्वाद का है।
Published on:
02 Feb 2026 01:04 pm

बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
