13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG shortage: महंगे सिलेंडर और इंडक्शन को कहें बाय-बाय! मात्र ₹150-200 में खरीदें ये पोर्टेबल गैस कैन, जानें इस्तेमाल का तरीका

LPG shortage: आज के स्टोरी में हम गैस की तरह ही जलने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बिल्कुल गैस जैसा खाना बना सकते हैं, वो भी बेहद कम दाम में।

2 min read
Google source verification
LPG shortag

LPG shortag (image credit gemini)

LPG shortage: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर LPG और नेचुरल गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है। इसकी वजह से गैस के दाम तो बढ़ ही रहे हैं, साथ ही इसकी किल्लत भी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग इंडक्शन खरीद रहे थे, लेकिन अब मार्केट में इंडक्शन भी 'आउट ऑफ स्टॉक' हो रहे हैं और जो मिल रहे हैं उनके दाम भी काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। अगर आपका भी गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आपके पास इंडक्शन या लकड़ी का चूल्हा नहीं है, तो आज की यह स्टोरी आपके बहुत काम आ सकती है। आज हम आपको गैस की तरह ही जलने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बिल्कुल गैस जैसा खाना बना सकते हैं, वो भी बेहद कम दाम में।

गैस कैनिस्टर का करें इस्तेमाल


गैस कैनिस्टर, जिसे लोग ब्यूटेन कैन या कैंपिंग गैस सिलेंडर भी कहते हैं, एक छोटा और हल्का सिलेंडर होता है। यह दिखने में स्प्रे वाली बोतल जैसा लगता है, लेकिन इसमें खाना बनाने वाली ब्यूटेन गैस भरी होती है। अगर अचानक आपका गैस सिलेंडर खत्म हो जाए और आपके पास खाना बनाने का कोई दूसरा विकल्प न हो, तो यह छोटा सा कैन आपके बहुत काम आता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत हल्का होता है और इसे कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है। एक कैन में लगभग 220 से 250 ग्राम गैस होती है, जिससे आप आराम से 1.5 से 2 घंटे तक लगातार खाना बना सकते हैं।

कितने का मिलता है और कहां से खरीदें?


गैस कैनिस्टर काफी सस्ता है और आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ता है। मार्केट में एक सिंगल गैस कैनिस्टर आपको ₹150 से ₹250 के बीच आसानी से मिल जाएगा। अगर आप 4 या 6 कैन का पूरा पैक लेते हैं, तो यह आपको और भी कम दाम में मिल जाता है। इसे खरीदना भी बहुत आसान है; आप इसे किसी स्पोर्ट्स या कैंपिंग की दुकान जैसे कि डेकाथलॉन से ले सकते हैं या फिर Amazon और Flipkart जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से घर बैठे भी मंगवा सकते हैं।

इस्तेमाल करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान


इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक छोटा सा 'पोर्टेबल स्टोव' चाहिए होता है, जो किचन में बहुत कम जगह घेरता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले स्टोव के साइड वाले हिस्से को खोलें और गैस कैन के मुंह को स्टोव के खांचे (slot) में सही तरीके से बैठा दें। इसके बाद एक बटन जैसा लीवर होता है, उसे नीचे की तरफ दबाकर लॉक कर दें। अब बस स्टोव के बटन को घुमाइए और बिना माचिस के ही चूल्हा जल जाएगा। ध्यान रखें कि इस्तेमाल के बाद कैन को स्टोव से निकाल कर हमेशा अलग रख देना चाहिए। इसे किसी ठंडी जगह पर ही रखें और सीधे आग या धूप के संपर्क से दूर रखें।