2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Full Valentine Week List 2026: वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले…जानिए रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे की सही तारीख

Full Valentine Week List 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 आने वाला है और प्यार के इस हफ्ते की हर डेट जानना हर रोमांटिक के लिए जरूरी है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे और बाकी सभी खास दिनों की सही तारीखें जानकर आप अपने प्लान्स पहले से तैयार कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 02, 2026

Valentine Week celebration ideas, Valentine Week schedule 2026

Valentine Week special days list|फोटो सोर्स – Freepik

Full Valentine Week List 2026: वैलेंटाइन वीक हर साल प्यार करने वालों और रोमांटिक दिलों के लिए खास होता है।इस हफ्ते में सिर्फ प्यार का जश्न नहीं, बल्कि प्रियजन के साथ यादगार लम्हें भी बनते हैं।रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, Promise डे, Hug डे, Kiss डे और Valentine’s Day हर दिन का अलग महत्व होता है।2026 में वैलेंटाइन वीक की सही तारीखें जानना प्रेमियों के लिए जरूरी है, ताकि हर दिन खास बनाया जा सके।इस आर्टिकल में हम पूरी डेट्स, हर दिन का महत्व बताएंगे, ताकि आपका प्यार भरा हफ्ता यादगार बने।

वैलेंटाइन वीक कैलेंडर 2026 (Valentine Week Date-wise List)

दिनतारीख 2026खास दिन
शुक्रवार7 फरवरी 2026रोज डे
शनिवार8 फरवरी 2026प्रपोज डे
रविवार9 फरवरी 2026चॉकलेट डे
सोमवार10 फरवरी 2026टेडी डे
मंगलवार11 फरवरी 2026प्रॉमिस डे
बुधवार12 फरवरी 2026हग डे
गुरुवार13 फरवरी 2026किस डे
शुक्रवार14 फरवरी 2026वैलेंटाइन डे

Rose Day – 7 फरवरी 2026 (शनिवार)

वैलेंटाइन वीक की पहली सुबह गुलाबों की खुशबू के साथ शुरू होती है। इस दिन लोग अपने जज्बात गुलाब के जरिए बयां करते हैं।लाल गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक होता है, पीला दोस्ती का और सफेद गुलाब शांति व सम्मान को दर्शाता है। एक छोटा-सा गुलाब भी रिश्ते में बड़ी मुस्कान ला सकता है।

Propose Day -8 फरवरी 2026 (रविवार)

अगर दिल में कोई बात लंबे समय से दबाकर रखी है, तो प्रपोज डे उससे बेहतर मौका नहीं देता। इस दिन लोग अपने खास इंसान के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं और रिश्ते को एक नया नाम देते हैं।

Chocolate Day - 9 फरवरी 2026 (सोमवार)

प्यार में मिठास घोलने का दिन। चॉकलेट डे पर पार्टनर्स एक-दूसरे को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। माना जाता है कि चॉकलेट न सिर्फ मूड अच्छा करती है, बल्कि रिश्तों में आई कड़वाहट को भी कम कर देती है।

Teddy Day- 10 फरवरी 2026 (मंगलवार)

टेडी डे मासूमियत और अपनापन दर्शाता है। एक प्यारा-सा टेडी बियर यह एहसास दिलाता है कि जब आप साथ न हों, तब भी आपकी यादें सामने वाले के पास हैं।

Promise Day - 11 फरवरी 2026 (बुधवार)

सिर्फ गिफ्ट्स नहीं, रिश्ते वादों से चलते हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से ईमानदारी, भरोसे और हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा करते हैं। यही वादे रिश्ते की नींव को मजबूत बनाते हैं।

Hug Day -12 फरवरी 2026 (गुरुवार)

एक सच्ची झप्पी बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाती है। हग डे प्यार, सुरक्षा और अपनापन जताने का दिन है। यह दिलों की दूरी को कम कर देता है।

Kiss Day - 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले आने वाला किस डे प्यार को जताने का बेहद खास तरीका है। यह दिन भावनात्मक और मानसिक जुड़ाव को और गहरा करता है।

Valentine Day - 14 फरवरी 2026 (शनिवार)

वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन। इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं, डेट पर जाते हैं, सरप्राइज प्लान करते हैं और अपने प्यार का जश्न मनाते हैं। यह दिन याद दिलाता है कि प्यार हर रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य