13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri Mehendi Designs: इस साल की सबसे अनोखी शिव मेहंदी, जिसे देख पड़ोसन भी पूछेगी, कहां से लगवाई?

Mahashivratri Mehendi Designs: क्या आप भी महाशिवरात्रि पर अपने हाथों पर भगवान शिव का चित्र बनवाना चाहती हैं? यहां देखें साल 2026 के सबसे शानदार मेहंदी डिजाइन्स जो आपकी खूबसूरती और श्रद्धा दोनों को बढ़ा देंगे

3 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Feb 13, 2026

Mahashivratri Mehendi Designs 2026

MahaShivratri Mehendi Designs2026 (source: freepik)

Mahashivratri Mehendi Designs: महाशिवरात्रि करीब आते ही भगवान शिव को समर्पित इस पावन रात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। शिवरात्रि का पर्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, यह उत्सव है शिव-शक्ति के मिलन का। इस पवित्र अवसर पर महिलाएं हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। इस साल में मेहंदी के डिजाइन्स में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां भारी-भरकम डिजाइन्स की जगह सिम्बॉलिक शिव आर्ट डिजाइन्स को बेहद पसंद किया जा रहा है। आइए, एक नजर डालते हैं इस साल के डिजाइन्स पर।

त्रिशूल और डमरू शिव मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें सादगी पसंद है। हथेली के ठीक बीच में एक सुंदर त्रिशूल बनाएं और उसके साथ एक छोटा सा डमरू भी बनाएं। त्रिशूल शक्ति का प्रतीक है और डमरू से निकलने वाली ध्वनि मन को शांति देती है। यह दिखने में बहुत ही साफ और कूल लगता है, जिसे आप बहुत जल्दी बना सकती हैं।

शिव जी पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन

अगर आप थोड़ा भारी और सुंदर डिजाइन चाहती हैं, तो हाथ पर शिव जी का पोर्ट्रेट बनवाएं। डिजाइन में उनकी लंबी जटाएं, गले में सांप और माथे पर तीसरी आंख दिखाएं। यह डिजाइन हाथ पर एक पेंटिंग जैसा खूबसूरत लगता है। इसे कलाई के पास फूलों या बारीक बेल के साथ जोड़कर और भी शानदार बनाया जा सकता है।

ओम और चंद्रमा शिव मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह बहुत ही पवित्र और सरल है। हथेली पर एक बड़ा ओम लिखकर उसके ऊपर महादेव वाला प्यारा सा आधा चांद बना दें। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो कम समय में मेहंदी बनाना चाहती है। उंगलियों पर छोटे-छोटे बिंदु लगाकर इसे एक अलग लुक दिया जा सकता है।

शिव मंडला मेहंदी डिजाइन 2026

मंडला का मतलब है हथेली के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बनाना। इस घेरे के अंदर शिव जी की कोई आकृति या ओम लिखकर चारों तरफ बारीक जाली वाली डिजाइन बनाई जाती है। सफाई के साथ यह डिजाइन हाथ को भरा-भरा दिखाता है। मंदिर जाने या पूजा में बैठने के लिए यह डिजाइन सुंदर लगता है।

शिव जी वाला तिलक

हाथ के पीछे की तरफ के लिए यह डिजाइन आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें शिव जी की तरह तीन लंबी रेखाएं बनाई जाती हैं और बीच में एक बड़ी लाल बिंदी रखी जाती है। यह डिजाइन बहुत ही सुंदर दिखता है और इसे बनाना बहुत आसान है। जो लोग पूरी हथेली नहीं भरना चाहते, उनके लिए यह बेस्ट स्टाइल है।

छोटा शिवलिंग और फूल

हथेली के बीच में एक प्यारा सा शिवलिंग बनाएं और उसके चारों तरफ छोटे-छोटे फूलों की डिजाइन बनाएं। शिवलिंग सादगी और श्रद्धा का प्रतीक है। उंगलियों पर बेलपत्र की पत्तियां बनाकर इसे पूरा किया जा सकता है। यह डिजाइन बहुत ही शांत और भक्ति भरा अहसास देता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य