12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unmarried Couples Hotel Rules: वैलेंटाइन डे पर होटल जानें वाले अनमैरिड कपल जान लें अपने 5 अधिकार, वरना छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी!

Unmarried Couples Hotel Rules: क्या अनमैरिड कपल होटल में साथ रह सकते हैं? जानें कानून क्या कहता है, पुलिस के अधिकार क्या हैं और परेशानी होने पर कहां शिकायत करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Feb 12, 2026

Unmarried Couples Hotel Rules

Unmarried Couples Hotel Rules (photo- gemini ai)

Unmarried Couples Hotel Rules: वैलेंटाइन वीक ( Valentine's Day 2026) यानी प्यार का खास हफ्ता हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इस दौरान कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, गिफ्ट देते हैं, घूमने जाते हैं और अपने रिश्ते को खास बनाते हैं। लेकिन इस खुशी भरे माहौल में कई अनमैरिड कपल्स के मन में डर भी रहता है। खासकर होटल में रुकने या पब्लिक प्लेस पर साथ दिखने को लेकर। उन्हें लगता है कि कहीं पुलिस या होटल मैनेजमेंट परेशानी न खड़ी कर दे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो जरूरी है कि आप अपने कानूनी अधिकारों को समझें।

होटल में साथ रहना अपराध नहीं है (Unmarried Couples Hotel Rules In Hindi)

सबसे पहले यह जान लें कि अविवाहित कपल का होटल में साथ ठहरना गैरकानूनी नहीं है। अगर दोनों लोग बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो पुलिस उन्हें सिर्फ इस वजह से परेशान नहीं कर सकती। कानून के अनुसार, होटल में कमरा लेना और साथ रहना व्यक्तिगत फैसला है, जिसे अपराध नहीं माना जाता।

संविधान देता है साथ रहने का अधिकार (Unmarried couple stay in hotel is legal in India)

भारत का संविधान हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपनी पसंद से जीने का अधिकार देता है। अनुच्छेद 21 के तहत यह मौलिक अधिकार है कि दो वयस्क अपनी सहमति से साथ रह सकते हैं या निजी संबंध बना सकते हैं, इसके लिए शादी जरूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट भी कई बार साफ कर चुका है कि बालिग लोगों की निजी जिंदगी में बिना वजह दखल नहीं दिया जा सकता।

पुलिस परेशान करे तो क्या करें?

अगर कोई पुलिस अधिकारी बिना ठोस कारण के आपको परेशान करता है या डराने की कोशिश करता है, तो आप शिकायत कर सकते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) या वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत करें। मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का सहारा ले सकते हैं। याद रखें बिना वजह परेशान करना आपके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

होटल मैनेजमेंट भी मना नहीं कर सकता

अगर आप दोनों बालिग हैं और आपके पास वैध पहचान पत्र है, तो होटल सिर्फ इस आधार पर कमरा देने से मना नहीं कर सकता कि आप शादीशुदा नहीं हैं। होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का भी ऐसा कोई नियम नहीं है जो अनमैरिड कपल्स को होटल में रुकने से रोकता हो।

पुलिस होटल पर छापा क्यों मारती है?

पुलिस का मकसद कपल्स को परेशान करना नहीं होता। अगर किसी होटल में अवैध गतिविधियों, जैसे वेश्यावृत्ति या अपराधियों के छिपे होने का शक होता है, तभी छापा मारा जाता है। अगर छापेमारी के दौरान पुलिस आपसे पूछताछ करे, तो घबराएं नहीं। बस अपना पहचान पत्र दिखाएं और सहयोग करें।

सबसे जरूरी बात (Unmarried Couple Hotel Booking Guide)

अगर आप दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है। कानून आपकी निजी आजादी की रक्षा करता है। बस अपने अधिकार जानें, शांत रहें और किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने से न डरें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य