30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर, Oct 05, 2025

जनाब ये इश्क है या कुछ और… दो बहनों ने बदल डाले पति, छह महीने बाद जो हुआ उसे जानकर देखकर पूर गांव रह गया सन्न!

UP News : छोटी बहन अपने जीजा के साथ भाग गई और शादी कर ली इसके बाद बड़ी बहन ने छोटे जीजा से शादी कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो: PC: AI

UP News : यूपी के ललितपुर में एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए दो बहनों ने एक दूसरे के पति बदल लिए। जब इस बात का पता बेटियों के पिता को चला तो पिता को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और पिता ने अपनी दोनों बेटियों के लिए अपने घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए। अब यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दस साल पहले हुई थी शादी ( UP News )

यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक ग्रामीण की दो बेटियों की शादी करीब दस वर्ष पहले अलग-अलग गांव में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बहनें अपने-अपने परिवारों के साथ खुशहाल जीवन जी रही थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था कि करीब छह महीने पहले इस परिवार में रिश्तों की मर्यादा को तोड़ देने वाली एक घटना घटी। छोटी बहन के अपनी बड़ी बहन के पति यानी अपने जीजा से प्रेम संबंध हो गए। धीरे-धीरे दोनों का यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने घर और समाज की परवाह किए बिना भागने का फैसला कर लिया और दोनों भाग गए।

बेटी ने बताई अपनी व्यथा लेकिन पिता ने बंद कर लिए दरवाजे

इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि दोनों ने विवाह कर लिया और जब इस बात का पता बड़ी बहन को चला तो उसने छोटी बहन के पति से शादी कर ली। यानी दोनों ने अपने-अपने पति बदल लिए। किसी को छह महीने तक इस घटना का पता तक नहीं चला। करीब छह महीने बाद जब एक बेटी अपने बदले हुए पति यानी जीजा के साथ मायके पहुंची तो पिता को इस घटना का पता चला। पिता ने बेटियों के इस कृत्य से क्षुब्ध होकर अपनी दोनों बेटियों के लिए घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए। मायके पहुंची एक बहन ने बताया कि उसने कई महीने तक अपनी बहन और अपने पति को तलाश किया लेकिन बाद में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली तो मैं क्या करती ? मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था। बेटी का यह तर्क पिता को नहीं भाया और पिता ने हमेशा के लिए बेटी के लिए दरवाजे बंद कर लिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें