30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललितपुर, Apr 03, 2026

पति को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, हत्या कर जालई लाश, फिर खुद ही दर्ज कराई लापता होने का केस

ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में जंगल से महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्नी का शव जलाकर छुपाना चाहता था सच

पत्नी का शव जलाकर छुपाना चाहता था सच

Lalitpur Crime News: यूपी के ललितपुर में तहसील मड़ावरा के ग्राम सौंरई के पास जंगल में बृहस्पतिवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें जंगल में एक अधजला शव दिखाई दिया। शव के ऊपर पेड़ों की टहनियां रखी हुई थीं।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में लगा कि महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई थी। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान आरती सहरिया के रूप में की। आरती थाना मदनपुर क्षेत्र के सोल्दा गांव की रहने वाली थी। वह बुधवार से ही घर से लापता थी। आरती के चार छोटे बच्चे हैं।

पति पर हत्या का आरोप

आरती के पिता ने मौके पर पहुंचकर दामाद रामगोपाल सहरिया पर हत्या करने और शव जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रामगोपाल के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था। पूछताछ के दौरान रामगोपाल ने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे आरती के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी।

घटना की पूरी कहानी

आरती और रामगोपाल दोनों इंदौर में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। दो दिन पहले दोनों गांव आए थे। पति को पत्नी पर शक था, जिसके कारण वह बहुत नाराज रहता था। गांव पहुंचने के बाद रामगोपाल ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में ले जाकर आग लगा दी ताकि सबूत मिट जाए। लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका और अधजला रह गया। हत्या करने के बाद रामगोपाल खुद थाने गया और पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवा दी। वह सोच रहा था कि इस तरह वह बच जाएगा, लेकिन जंगल में शव मिलने से पूरा मामला उजागर हो गया।

परिवार पर असर

आरती के चार छोटे बच्चों का भविष्य अब अंधेरे मे हो गया है। पूरे परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीण इस घटना से काफी सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी रामगोपाल सहरिया को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का त्वरित एक्शन इस मामले में सराहनीय रहा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें