17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: सरकारी स्कूल में नॉनवेज पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, नोटिस जारी

Rajasthan Viral Video: कोटा के भैंसरोडगढ़ ब्लॉक क्षेत्र स्थित धावदकलां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य के दौरान परिसर में नॉनवेज पार्टी का मामला सामने आने से विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 17, 2026

Govt School No-Veg Party
Play video

विद्यालय में मीट पार्टी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण (फोटो: पत्रिका)

Non-veg Party In Government School: कोटा के भैंसरोडगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में कुंडाल के धावदकलां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार रात को ठेकेदार के मजदूरों ने विद्यालय परिसर में नॉनवेज पार्टी की। संदेह होने पर ग्रामीण दीवार फांद कर अंदर पहुंचे और वीडियो वायरल कर दिया। इधर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रिंसिपल से मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की अनुशंसा भी की है।

जानकारी के अनुसार धावदकलां के माध्यमिक विद्यालय में जर्जर भवन मरम्मत के लिए 1.96 लाख रुपए का ठेका हुआ था और ठेकेदार मनीष मेराठा मरम्मत कार्य करा रहा है। जिसके मजदूर विद्यालय परिसर में ही रहते हैं।

रविवार रात को उन्होंने नॉनवेज पार्टी की। स्कूल परिसर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो वे दीवार फांद कर अंदर घुसे। जहां नॉनेवज के अवशेष मिले।

ग्रामीणों ने मजदूरों से सवाल - जवाब किए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल कर दिया। मजदूरों ने मीट पार्टी की बात कबूली और ग्रामीणों के समक्ष कान पकड़कर माफी भी मांगी।

शिक्षा महकमे में हड़कंप

वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल जोशी ने विद्यालय के प्रिंसिपल से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि सच्चाई सामने लाने के लिए रिपोर्ट मांगी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस जारी किया

संस्था प्रधान अजीता मक्कड ने कहा कि मामले की जांच जारी है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।