16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Feb 16, 2026

Rajasthan Weather Update

राजस्थान बारिश अलर्ट। फाइल फोटो: पत्रिका

कोटा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 24 घंटों बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 फरवरी को दोपहर बाद आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है।

विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को रहने संभावना है। इस दिन बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज हो सकती है।

विशेषज्ञों ने किसानों को पककर तैयार रबी फसलों को भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है। साथ ही, कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल या अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा है।

सुबह-शाम हल्की सर्दी, दिन में तेज गर्मी

कोटा शहर में वर्तमान में सुबह-शाम ही हल्की सर्दी का असर है। दिन में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। कोटा का अधिकतम तापमान 31.1 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही।