1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan weather: मौसम का मिजाज बदला; यहां बारिश के साथ 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि मंडाना और केबलनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Feb 01, 2026

कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र के गोपालपुर में हुई ओलावृष्टि का नजारा। पत्रिका

कोटा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कोटा शहर में बादल छाए रहे। जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि मंडाना और केबलनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इन क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर शाम तक जारी रहा। तेज हवाओं के कारण कई खेतों में फसलें आड़ी पड़ गईं। पटवार मंडल डोल्या के ग्राम डोल्या, उदपुरिया, भगवानपुरा, सबलपुरा और मोतीपुरा में ओलावृष्टि हुई।

15 मिनट तक ओलावृष्टि

गोपालपुरा सहित आसपास के गांवों में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। गोपालपुरा, फाटाखेड़ा, नीमखेड़ी, सिंहपुर, उम्मेदपुरा, रावठा, मोहनपुरा, सोहनपुर, मंदिरगढ़ सहित अनेक क्षेत्रों में ओले गिरे। ग्राम पंचायत डोळ्या क्षेत्र में अचानक हुई ओलावृष्टि से किशनपुरा, पृथ्वीपुरा, गिरधरपुरा, चांदबावड़ी सहित अन्य गांवों में फसलें आड़ी पड़ गईं। किसानों के अनुसार करीब 10 से 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई और चने के आकार के ओले गिरे, जिससे गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा।

पारा चढ़ा

कोटा शहर में दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे रही।

बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को कोटा, बूंदी और झालावाड़ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाओं की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 3 फरवरी को कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Story Loader