1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में जम्मू-कश्मीर के 3 संदिग्ध सहित 5 हिरासत में, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा; जांच में जुटी सुरक्षा एंजेसियां

Kota Security Alert News: कोटा शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Feb 01, 2026

arrest

संदिग्ध हिरासत में। फोटो: पत्रिका

Kota News: कोटा शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों संदिग्ध जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग कोटा की मुस्लिम बस्तियों में बारामुला में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने की बात कह रहे थे।

सीआइ रामकिशन गोदारा ने बताया कि बीते चार दिनों में कोटा शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भीमगंज मंडी इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि तीन दिन पहले मकबरा थाना क्षेत्र से दो अन्य कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था।

चंदा संग्रह से जुड़े दस्तावेज स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार संदिग्धों द्वारा बताए जा रहे उद्देश्य और उनके दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। चंदा संग्रह से जुड़े किसी भी वैध दस्तावेज, अनुमति पत्र या संस्था से जुड़े प्रमाण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

सभी संदिग्ध हिरासत में

फिलहाल, सभी संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े दस्तावेजों, मोबाइल रिकॉर्ड, संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader