14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panther Spotted In Kota: कोटा के रिहायशी इलाके में पहुंचा पैंथर, दहशत में आए लोग, वन विभाग अलर्ट

Kota News: कोटा के रिहायशी इलाके में एक बार फिर पैंथर नजर आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में तलाश शुरू की।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 14, 2026

Panther spotted In Kota

फोटो: पत्रिका

Forest Department Alert Mode: कोटा के माला रोड क्षेत्र चंबल कॉलोनी में एक बार फिर से पैंथर नजर आया। क्षेत्रवासियों में इससे दहशत हो गई। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी इन्द्रेश यादव व टीम मौके पर पहुंची और पैंथर की तलाश शुरू की। हालांकि रात होने के कारण फिलहाल विभाग की टीम को पैंथर नजर नहीं आया, लेकिन वीडियो के आधार पर विभाग ने आशंका व्यक्त की है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी यादव ने बताया कि शाम को क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। रात अधिक होने के कारण पैंथर नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गत दिनों से पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिल रही थी। इसे देखते हुए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए। अब शुक्रवार को फिर क्षेत्रवासियों ने वन्यजीव को देखा तो सूचित किया। यादव ने बताया कि पैंथर की आशंका को देखते हुए लोगों को समझाया गया है। रात में घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

क्षेत्रवासियों ने बताया: दूसरी ओर कॉलोनीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में दो-तीन माह से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। कॉलोनी के दीपक सिंह चौहान ने बताया कि हमने पूर्व में वन विभाग को सूचित किया था व विभाग ने कैमरे भी लगाए। कॉलोनी में पैंथर की आशंका को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार को खुद अपने घर के पीछे की ओर मोबाइल सेट कर दिया, दो तीन घंटे बाद देखा तो मोबाइल वीडियो में वन्यजीव का मूवमेंट नजर आया। क्षेत्र के ही चंदू पांचाल ने विभाग को सूचित किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात को श्वान भी भोकते हैं।

श्वान का किया शिकार

कॉलोनीवासियों के अनुसार पैंथर ने क्षेत्र में एक श्वान का शिकार भी किया है। कुछ दिनों से एक श्वान नजर नहीं आ रहा है। लोगों के अनुसार क्षेत्र में एक से अधिक पैंथर भी हो सकते हैं। विभाग ने दोबारा कैमरा ट्रेप लगाने के प्रति आश्वस्त किया है।

गत दिनों से मिल रही सूचना

कुछ माह पहले भी क्षेत्र में पैंथर के होने की सूचना का वीडियो वायरल हुआ था। कार सवार ने पैंथर को देखा था। तब भी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ वर्षों पहले भी क्षेत्र में पैंथर की खबर से लोगों में दहशत मची थी।