14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: केलादेवी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों के लिए चलेगी ‘फेयर स्पेशल ट्रेन’, जानें कहां-कहां होगा ठहराव

Special Train For Kela Devi Fair: केलादेवी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा फोर्ट–गंगापुर सिटी के बीच अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन 19 मार्च से 1 अप्रैल तक कुल 14 फेरे लगाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 14, 2026

Railway

फोटो: पत्रिका

Train For Kailadevi Mela 2026: केला देवी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी-आगरा फोर्ट के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 01962/01961 आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी-आगरा फोर्ट अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से 1 अप्रेल तक किया जाएगा, जो कुल 14 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 01962 आगरा फोर्ट-गंगापुर सिटी अनारक्षित मेला स्पेशल शाम 5 बजे आगरा फोर्ट से प्रस्थान कर मार्ग में ईदगाह जंक्शन, पथौली, मिरहाकुर, किरावली, सिंगारपुर, फतेहपुर सीकरी, औलेंडा, रूपबास, धाना खेड़ली, बंसी पहाड़पुर, नागलातुला, बांध बरेटा, बिरामबाद, बयाना जंक्शन, डुमरिया, फतेह सिंहपुरा, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीरजी, खांडीप, पिलौदा, छोटी ओदई स्टेशनों से होते हुए रात 10.05 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01961 गंगापुर सिटी-आगरा फोर्ट अनारक्षित मेला स्पेशल रात 10.50 बजे गंगापुर सिटी से प्रस्थान कर मार्ग में छोटी ओदई, पिलौदा, खांडीप, श्रीमहावीरजी, हिंडौन सिटी, फतेह सिंहपुरा, डुमरिया, बयाना जंक्शन, बिरामबाद, बांध बरेटा, नागलातुला, बंसी पहाड़पुर, धाना खेड़ली, रूपबास, औलेंडा, फतेहपुर सीकरी, सिंगारपुर, किरावली, मिरहाकुर, पथौली, ईदगाह जंक्शन स्टेशनों से होते हुए सुबह 6.30 आगरा फोर्ट पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे