30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, Sep 19, 2025

Monsoon Update : फिर सक्रिय हुआ मानसून, 12 दिन बाद झमाझम

कोटा में आधे घंटे तक तेज बारिश, नैनवां में एक घंटे में साढ़े तीन इंच बारिश, भीमसागर बांध का एक गेट खोलकर 850 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

Rajasthan Rain

फाइल फोटो: पत्रिका

हाड़ौती अंचल में 12 दिन बाद सुस्त पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो गया। कोटा शहर में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। सुबह 10.30 बजे बादल गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश का दौर आधा घंटे तक चला। उसके बाद आधे घंटे तक रिमझिम होती रही। तेज बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। तेज गर्मी व उसम से आमजन को राहत मिली।

इससे पहले 7 सितंबर को 11.6 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इस मानसून सीजन में कोटा में 1289.4 एमएम बारिश हो चुकी। कोटा शहर में शुक्रवार को 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 30.3 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले के जगपुरा, रानपुर क्षेत्र में आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। मंडाना में सुबह 15 मिनट तक बारिश हुई। इटावा में एक घंटे तक हल्की वर्षा हुई। कुंदनपुर में 1 घंटे बारिश हुई।

आवर पगारिया में करीब एक घंटे जोरदार बारिश

झालावाड़ जिले में दोपहर तक बादल छाए रहे। लोग उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान रहे। आवर पगारिया में करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे पानी बह निकला। झालावाड़ जिले के भीमसागर बांध का एक गेट 1 फीट खोलकर करीब 850 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा।

बूंदी में बरसे मेघ

बूंदी जिले में मौसम ने फिर करवट बदली। बूंदी शहर सहित कई जगह पर बारिश हुई। शहर में करीब दस बजे आधा घंटे मध्यम दर्जे की बरसात हुई। ऐसे में सड़कों पर पानी जमा हो गया। नैनवां में एक घंटे जोरदार बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला। यहां दोपहर पौने 12 बजे से पौने एक बजे तक मूसलाधार बरसात हुई। इस दौरान यहां साढ़े तीन इंच बरसात हुई। देई, केशवरायपाटन, नोताड़ा में भी बरसात हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ देर ठंडी हवाएं भी चली।

बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक परिसंचरण तंत्र उत्तर प्रदश के ऊपर बना है। इसके प्रभाव से 22 सितम्बर तक कोटा संभाग में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें