Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में चमकेगी कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता, 2023 में जीता था फेमिना मिस इंडिया का खिताब

नंदिनी ने इस मंच पर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक जोशीली और आकर्षक डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने लोकप्रिय गाने ‘मैं एक आंख मारूं तो लड़का पट जाए…’ पर अपनी प्रस्तुति दी।

less than 1 minute read

कोटा

image

Akshita Deora

Oct 14, 2025

फोटो: पत्रिका

कोटा की बेटी और फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम कर देशभर में प्रसिद्ध हुई नंदिनी गुप्ता अब बॉलीवुड के सबसे बड़े और ग्लैमरस अवॉर्ड शो फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के मंच पर नजर आएंगी।

नंदिनी ने इस मंच पर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक जोशीली और आकर्षक डांस परफॉर्मेंस दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने लोकप्रिय गाने ‘मैं एक आंख मारूं तो लड़का पट जाए…’ पर अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें नंदिनी की ग्रेस और एनर्जी ने मंच पर धमाल मचा दिया।

इस शानदार शो का टीवी प्रीमियर नवंबर माह में प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, निर्देशक और निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल सहित कई नामी सितारों ने भी हिस्सा लिया। शो में सितारों की चमक के बीच नंदिनी की परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

नंदनी ने पत्रिका को बताया कि यह डांस 11 अक्टूबर को शूट किया गया। यह नवंबर में जारी होगा। इसकी तिथि अभी जारी नहीं की गई है।

फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीत चुकी है नंदिनी

गौरतलब है कि नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर न केवल कोटा बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया था। इसके बाद उन्होंने 2025 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जैसे ग्लैमरस मंच पर उनकी एंट्री बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का संकेत मानी जा रही है।