5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi Bhav : गेहूं, सोयाबीन मंदा, धान व चना तेज, तेलों में भी तेजी

लहसुन लगभग 2000 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 12000 रहे।

2 min read
Google source verification
Kota-Mandi-News

Kota Mandi Photo: Patrika

भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 1 लाख 40 हजार कट्टे की रही। गेहूं 20, सोयाबीन 50 रुपए मंदा रहा। धान 50, चना 50 रुपए तेज रहा। लहसुन लगभग 2000 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 12000 रहे। लहसुन 500 रुपए मंदा रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव में 30 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

भाव इस प्रकार रहे : गेहूं 2550 से 2651, धान सुगन्धा 2400 से 3001, धान (1509) 3000 से 3251, धान (1847) 2800 से 3251, धान (1718-1885) 2600 से 3551, धान (पूसा-1) 2400 से 3650, धान (1401) 3400 से 3750, धान दागी 1200 से 2600, सोयाबीन 3000 से 4951, सरसों 6200 से 6650, अलसी 7500 से 8500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 3200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 10500, मैथी 4000 से 5300, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 8500 से 9200, मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 4700 से 5230, चना मौसमी 4700 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2340, चंबल 2295, सदाबहार 2180, लोकल रिफाइंड 2090, दीप ज्योति 2200, सरसों स्वास्तिक 2560, अलसी 2370 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2990, कोटा स्वास्तिक 2590, सोना सिक्का 2890, कटारिया गोल्ड 2630 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4040 से 4070 प्रति क्विंटल रहे।

देसी घी : मिल्क फूड 8950, कोटा फ्रेश 8500, पारस 8900, नोवा 8800, अमूल 9800, मधुसूदन 9300 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6500-6700, तुअर दाल 84000-11600 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी-सोना में तेजी

सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी व सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 3000 रुपए प्रति किलो की तेजी के साथ 257000 रुपए प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 300 रुपए की तेजी 143600 प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के भाव 144320 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 143500

गोल्ड (22 k) :132870

गोल्ड (20 k) : 124783

गोल्ड (18 k) : 114800

गोल्ड (14 k) : 101056

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

मकर संक्रांति पर अवकाश

मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को भामाशाह कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खण्डेलवाल ने दी।