12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: 2 बच्चों के पिता ने किया सुसाइड, ये चौंकाने वाली वजह आई सामने, 7 साल पहले हुई थी शादी

Suicide After Family Dispute: कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। शादी सात साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 17, 2026

Kota Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Kota Suicide Case: कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित बृजराज कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम महावीर सुमन (35) था, जो मजदूरी करता था। महावीर की सात साल पहले शादी हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

पत्नी से झगड़े के बाद की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात महावीर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पत्नी नयापुरा थाने पहुंची और उसने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। फिर जब वह घर लौटी तो पति मृत अवस्था में मिला।

मृतक का शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

महावीर सुमन का शव घर में पड़ा हुआ था और जब आसपास के लोग जमा हुए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का खुलासा होगा।

घरेलू विवाद बना आत्महत्या का कारण

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि महावीर ने पत्नी से झगड़े के बाद ही आत्महत्या की। ये मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का हो सकता है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl