11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget: 6245 गांवों को पानी, 14 लाख नए कनेक्शन समेत पेयजल के लिए भजनलाल सरकार ने कर दिया ये बड़ा एलान

राजस्थान बजट 2026-27 में भजनलाल सरकार ने पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें 6245 गांवों को योजना में शामिल करने और 14 लाख से अधिक नए जल कनेक्शन देने की घोषणा भी शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 11, 2026

Rajasthan Budget 2026

Rajasthan Budget 2026 (Patrika Photo)

Rajasthan Budget Announcement: राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में सरकार का तीसरा और 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश किया। भजनलाल सरकार ने इस बार विकसित भारत 2047 की लक्ष्यों की ओर बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्थान बजट में सरकार ने सेवा, समर्पण और संकल्प को प्राथमिकता दी है । डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बजट अभिभाषण के दौरान हाड़ौती के लिए भी बड़ी घोषणा कर दी है।

राजस्थान में आमजन और औद्योगिक इकाइयों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए ‘राजस्थान स्टेट वॉटर पॉलिसी’ लाई जाएगी। इसमें पेयजल, रॉ वॉटर और ट्रीटेड वॉटर के लिए स्पष्ट नीतिगत प्रावधान किए जाएंगे। अमृत शहर योजना के तहत आगामी वर्ष में नए जल कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे। बारां कोटा और झालावाड़ के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जलजीवन मिशन शहरी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। झालावाड़, बीकानेर, और जोधपुर जैसे शहरों में औद्योगिक अंतर को कम करने के लिए त्वरित कार्य योजना लागू होगी।

टोंक जिले के निवाई, टोडारायसिंह और डूंगरी सहित लगभग 20 लाख लोगों को बीसलपुर पेयजल योजना से बेहतर आपूर्ति देने के लिए सूरजपुर से 650 करोड़ रुपए की लागत से कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए 6245 गांवों को इसमें शामिल करने की घोषणा की है। साथ ही जल जीवन मिशन को गति देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक नए जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब भी चलाई जाएंगी।