4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा, Aug 06, 2025

20 फीट लंबा अजगर… चंद मिनटों में सियार को गया निगल, देखें वीडियो

कोटा के चेचट क्षेत्र के गुडाला गांव का मामला, खेत पर मिला 20 फीट लम्बा अजगर, सियार का किया था शिकार, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

python

कोटा। चेचट क्षेत्र के गुडाला गांव के समीप एक खेत के पास लोगों ने एक विशाल अजगर को देखा। लगभग 20 फीट का अजगर एक सियार को दबोचे था। ऐसे में वहां ​काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर ने देखते ही देखते पूरे सियार को निगल लिया। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

टीम ने रेस्क्यू से किया मना

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर एवं डीएफओ ने बताया कि अभी अजगर का रेस्क्यू नहीं कर सकते, क्योंकि उसने सियार का शिकार किया है। अगर उसका रेस्क्यू करेंगे तो वह उल्टी कर देगा। ऐसे में अजगर को खुला ही छोड़ दिया जाए, ताकि वह उसकी पाचन क्रिया होने के बाद स्वतः ही अपने गंतव्य स्थान को पकड़ लेगा।

ग्रामीणों में भय और शंका

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू नहीं किया गया तो यह एक खतरे का अंदेशा है, अगर कोई जनहानि होती है तो इसका जिम्मेदार वन विभाग होगा। ग्रामीण रेस्क्यू करने की कहते रहे लेकिन टीम ने रेस्क्यू नहीं किया। इससे कई ग्रामीण आक्रोशित भी हो गए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें