29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, May 28, 2026

Commits Suicide: तुम्हारी बहू मेरी गर्लफ्रेंड है, अवैध संबंध है उससे, उसे मेरे पास भेज दो, वरना आत्महत्या कर लूंगा, फिर लगा ली फांसी

Commits Suicide: युवक ने लिखे कई सुसाइड नोट, अधिकांश में आत्महत्या करने का जिक्र, पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Commits suicide, Commit suicide in Surguja

Young man dead body and letter (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादीशुदा महिला के ससुर के नाम कई पत्र लिखकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश पेड़ पर फांसी (Commits Suicide) के फंदे पर लटकती मिली है। पत्र में उसने लिखा है कि तुम्हारी बहू मेरी गर्लफ्रेंड है, उससे मेरे लंबे समय से अवैध संबंध हैं। उसे मेरे पास भेज दो। आज नहीं तो कल मैं उससे जरूर शादी करूंगा। यदि उसे मेरे पास नहीं भेजोगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। पुलिस ने करीब 10 ऐसे लेटर जब्त किए हैं। अब उसे ही सुसाइड नोट मानकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये लेटर करीब 1 साल पुराने हैं।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम तुनगुरी निवासी चंदेश्वर राजवाड़े (33) नामक युवक की बुधवार की दोपहर गांव में स्थित एक पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी पर लटकती लाश (Young man commits suicide) मिली है। युवक के परिजन व गांव के लोगों ने उसकी लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

युवक के पास से 10 लेटर बरामद हुए हैं। उसमें उसने एक व्यक्ति को संबोधित करते हुए लिखा है कि मैंने तुम्हे पहले भी पत्र लिखा है कि तुम्हारी बहू मेरी गर्लफ्रेंड है। उसे वापस कर दो, क्योंकि उसने मुझसे 40 हजार रुपए लिए हैं। उसने कहा था कि वह उससे शादी करेगी। इसलिए तुमलोग उसे छोड़ दो। वरना मैं आत्महत्या (Suicide) कर लूूंगा।

अपने बेटे की दूसरी शादी करा दो

लेटर में उसने लिखा है कि अपने बेटे के लिए दूसरी लडक़ी देखकर शादी कर लो। कभी न कभी तो मैं उससे शादी करूंगा। उस समय तुम्हारी छाती फट जाएगी। वह मेरी ही रहेगी, उसे मेरे पास भेज दो। तुम्हारी बहू के मेरे साथ अवैध संबंध (Illegal relation) भी हैं। पत्र के अंत में उसने अपना नाम चंदेश्वर लिखा है।

Commits suicide: 1 साल पुराने हैं लेटर

बताया जा रहा है कि युवक के पास से जो लेटर (Suicide note) बरामद किए गए हैं, वे करीब 1 साल पुराने हैं। उसने छोटी डायरी के पन्नों के अलावा 3 सादे पन्नों में ये लेटर लिखा है। अब उक्त पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि उसने लेटर करीब एक साल पहले लिखा है और अब ऐसा कदम उठाया। आत्महत्या के पीछे की वजह कुछ और तो नहीं है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें