
(फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG News: कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में काम करने वाले कोयला कर्मचारियों के ग्रेच्युटी का मुद्दा फिर जोर पकड़ने लगा है। सेल कर्मचारियों को 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी लिमिट सीमा का लाभ दिए जाने के बाद अब कोयला कर्मचारी भी ग्रेच्युटी लिमिट की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की मांग कर रहे हैं।
एसईसीएल सहित कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों में काम करने वाले कोयला कर्मचारियों के ग्रेच्युटी लिमिट की सीमा अधिकतम 20 लाख रुपए निर्धारित है। हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) मैं काम करने वाले कर्मचारी के 20 लाख रुपए के ग्रेच्युटी लिमिट की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। सेल कर्मचारियों के ग्रेच्युटी बढ़ने के बाद अब कोयला कर्मचारी भी इसी तर्ज पर उनके लिए लाभ देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कोल इंडिया प्रबंधन को पत्र भी लिखा गया है।
भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने इस संबंध में कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र देकर कहा है कि भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों का ग्रेजुएट 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दिया गया है। इसके अंतर्गत कंपनी मैं काम करने वाले सभी नियमित अधिकारी एवं गैर अधिकारी कर्मचारियों के लिए इसे लागू किया गया है। इसका आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया है।
सुजीत सिंह ने कहा कि कोल इंडिया भी भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, इसलिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कामगारों की तरह कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए। कंपनियों में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों के लिए इस संबंध में जल्द आदेश जारी करना चाहिए।
बता दें कि अगर कोई भी कर्मचारी किसी एक ही संस्थान में पांच साल या इससे अधिक समय तक काम करता है, तो उसे ग्रेच्युटी प्राप्त करने का अधिकार होता है। इसकी गणना अंतिम वेतन और सेवा के वर्षों पर निर्भर होती है। अगर कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना या बीमारी होती है और वह दिव्यांग हो जाता है, तो उसे पांच साल की सेवा से पहले भी ग्रेच्युटी का प्रावधान है।
20 लाख ग्रेच्युटी का भुगतान का निर्देश जारी
कोयला कर्मचारियों के ग्रेच्युटी पर नजर डालें तो ग्रेच्युटी एक्ट में संशोधन के बाद 29 मार्च 2018 से कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी देने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद कोल इंडिया ने भी आदेश जारी कर कर्मचारियों को 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी का भुगतान का निर्देश जारी किया था। बता दें कि उस दौरान कोल इंडिया में अफसरों को जनवरी 2017 से 20 लाख रुपए कर मुक्त ग्रेच्युटी का लाभ दिया जा रहा है। जबकि कोयला कंपनियों से 28 मार्च 2018 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश जारी किया था। अब 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी की मांग हो रही है।
Updated on:
03 Nov 2025 10:49 am
Published on:
03 Nov 2025 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग

