Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम में बड़ा बदलाव! सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड की दस्तक, बाजारों में गरम कपड़ों की रौनक

Chhattisgarh Weather: न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अब पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट (photo source- Patrika)

मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather: माेंथा चक्रवात के शांत होने के बाद रूक-रूककर हो रही बूंदाबांदी बंद हो गई। मौसम साफ होने लगा है। हालांकि आसमान में हल्की बदली छाई रही। इस बीच मौसम विभाग ने न्यनूतम तापमान में गिरावट के साथ ही 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

न्यनूतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

शनिवार की अलसुबह ठंड का अहसास हुआ। सुबह सात बजे के बाद धूप निकली। ठंड के बीच गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दिया। दिन चढ़ने के साथ हल्की ठंडी हवा के बीच धूप का अहसास कम हुआ। शाम होते ही ठंडी लगने लगी। मौसम विभाग ने अब मौसम साफ होने के साथ ही न्यनूतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।

न्यनूतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Chhattisgarh Weather: शनिवार को बदली की वजह से अधिकतम तापमान में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं न्यनूतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मौसम में बदलाव के बीच ठंड के कपडे़ के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। शहरी क्षेत्र के पावर हाउस रोड, घंटाघर रोड, टीपी नगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्वेटर, टोपी, ग्लब्स, कंबल सहित अन्य स्थानों पर गरम कपडे़ की दुकान लग चुकी है।