
मां नवचंडी परिसर में नगर निगम जेसीबी लेकर निर्माण शुरू करने पहुंचा तो विरोध में कांग्रेसी सामने आए, पंजे में बैठ गए।
मां नवचंडी परिसर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी फूड जोन निर्माण के विरोध में पुजारी बाबाराम गंगाराम खड़े हुए। उन्होंने निगम के जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध जताया। निगम ने सख्ती की तो पुजारी के समर्थन में निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर और कांग्रेस की शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी समर्थकों के साथ पहुंची। कांग्रेसी दुकानें निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जेसीबी के पंजे पर चढ़ गए। निगम अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
निगम का दल सुबह 11.30 बजे पहुंचा। जेसीबी चालू होने पर पुजारी ने विरोध शुरू कर दिया। बात नहीं बनी तो नगाडा़ बजाने लगे। कुछ ही देर में कांग्रेसी भी समर्थन में आ गए। कांग्रेसियों ने भी नगाडा़ बजाकर विरोध दर्ज किया। मशीन बंद हो गई। दो घंटे तक विरोध चलता रहा। निगम अधिकारी व कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दोपहर बाद में तीन बजे निगम की सूचना पर एसडीएम बजरंग बहादुर मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान बाबा गंगाराम ने कहा कि धार्मिक क्षेत्र के लिए आरक्षित भूमि पर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण नहीं होने देंगे। इसे रोकने कुछ भी करेंगे। एसडीएम ने समझाइश देते हुए कहा कि कोर्ट से आवेदन निरस्त हो गया है। जवाब में पुजारी बोले हम कोर्ट नहीं गए हैं। भक्त कोर्ट गए हुए हैं। तीन नवंबर को सुनवाई है। कोर्ट का आदेश आने तक निर्माण कार्य को रोका जाए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा, नगर मंदिर की आरक्षित भूमि पर जबरिया निर्माण करा रहा है। पूरे मामले की जांच की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि निगम भ्रष्टाचार कर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने दुकानों का निर्माण करा रहा है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह भी दस मिनट के लिए पहुंचे थे।
प्रदर्शन के दौरान मंदिर पुजारी और कांग्रेसियों ने कहा कि कलेक्टर, एसडीएम हमारे आवेदन पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। आप यहां हमारे भी अधिकारी है अकेले निगम के नहीं। दोनों तरफ की बात सुनिए।निगम को इतनी जल्दबाजी क्यों है। आदेश चाहे निगम के पक्ष में या फिर हमारे फेवर में आए। इंतजार करें। आदेश आने के बाद हम आगे नहीं आएंगे।
एसडीएम ने कहा जो आप मुझे बता रहे हैं ये ब्लैक एड वाइट्स में लिखकर दीजिए। अभी तक कहीं आवेदन दिया है या नहीं। जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा काम वाइटस है, इन लोगों का काम ब्लैक हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने एसडीएम को यह कहते हुए कमल गट्ठा का फूल भेंट किए। आप ने बात सुनी।
प्रियंका सिंह राजावत,आयुक्त, नगर निगम
मां नवचंडी मंदिर परिसर में खाली एरिया में कुछ लोगों का अतिक्रमण रहता है। व्यवस्थित खड़े होकर रोजगार करें इस उद्देश्य से निगम अस्थाई शॉप का निर्माण करा रहा है। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। नियम के तहत निर्माण किए जाने की कार्रवाई होगी।
समझाइश दी गई : बजरंग बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
निर्माण के मामले में निगम निर्णय लें। निगम के आवेदन के आधार पर जवाबदेही तय की जाएगी। विवाद की स्थित नहीं हो। इसके लिए समझाइश दी गई है।
Published on:
01 Nov 2025 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

