4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: होली मनाने गांव लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, एक की मौत

Road Accident: होली मनाने गांव लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई की मौत हो गई..

less than 1 minute read
Google source verification
Holi accident

भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, एक की मौत ( Photo - Patrika )

Road Accident: होली के जश्न के बीच कवर्धा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होली मनाने घर लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्त्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Road Accident: रायपुर-जबलपुर मार्ग पर हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था।

युवक की मौके पर मौत

इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया।