29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी, May 29, 2026

कौशांबी में तूफान ने छीन ली तीन जिंदगियां, दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां और दो बच्चों की मौत, बेटी घायल

Kaushambi accident due to storm: पश्चिमी शरीरा इलाके में शुक्रवार की सुबह आए आंधी तूफान ने तीन लोगों की जिंदगियां छीन ली। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

Death in kaushambi

मकान पर गिरा पेड़, pc-x (goldy srivastava)

Death due toStorm in up: कौशांबी में शुक्रवार की सुबह आए आंधी तूफान ने तीन लोगों की जिंदगियां छीन ली। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। सुबह आए आंधी तूफान की वजह से घर के पास स्थित नीम का एक कच्छा पेड़ घर पर गिर पड़ा और मकान की दीवार अचानक भर भराकर धराशाई हो गई। इस दौरान घर में अपने तीन बच्चों के साथ सो रही महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय एक बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घर में सो रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, दूनी तिवारी का पूरा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मंगल सरोज का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात वह ईंट-भट्ठे पर ही सो गया था, जबकि उसकी पत्नी माया देवी अपने तीन बच्चों श्वेता, अनुभव और अंकुश के साथ मकान में ही सो रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह 3 बजे तेज आंधी तूफान आया और घर के पास ही स्थित एक नीम का पेड़ उखड़ कर मकान पर गिर पड़ा।

पेड़ के गिरने के कारण मकान की दीवार धाराशाई हो गई और इस हादसे में घर में सो रही माया देवी उनकी 5 वर्षीय बेटी श्वेता और 4 वर्षीय बेटे अनुभव की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में की चीख पुकार मच गई और लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला, जहां तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंगल सरोज को दी, जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचा और पत्नी और बच्चों की लाश देखकर फफक पड़ा। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के कई घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और ना ही एंबुलेंस पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान एक चार पहिया वाहन की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते एंबुलेंस आ जाती तो और भी लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं, पुलिस ने बताया है कि सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें