5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन की रजिस्ट्री के दौरान सेना के जवान से मांगी ‘रिश्वत’, शिकायत दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में भारतीय सेना के जवान से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Himanshu Singh

Feb 05, 2026

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तर इन दिनों रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों से भर चुका है। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी को काम के बदले रिश्वत लेते पकड़ा जाता है। इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले रुकने का नाम ले रहे हैं। ऐसा ही मामला कटनी से सामने आया है। यहां पर भारतीन सेना के एक जवान रजिस्ट्री के दौरान रिश्वत की मांग की गई।

रजिस्ट्री कार्यालय में रिश्वत

भारतीय सेना के एक जवान ने रजिस्ट्री के दौरान कार्यालय कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जिला रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फौजी अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान निर्धारित शुल्क के अलावा उनसे अतिरिक्त राशि की मांग की गई। जवान का कहना है कि पहले चरण में 2,500 और बाद में काम आगे बढ़ाने के नाम पर 2,000 की अवैध वसूली की गई।

पीड़ित जवान ने शिकायत में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय में इस तरह की अवैध वसूली आम बात हो गई है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बीते सोमवार को छिंदवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला ब्लॉक पिण्डरईकला में पदस्थ आवेदिका पुष्पा वडघरे नर्सिंग आफिसर की पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नजदीकी संजीवनी क्लीनिक में कराने के बदले आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के द्वारा 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सी.एम. एच.ओ कार्यालय में दबिश देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।