akhilesh yadav (Photo: ANI)
UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे फर्जी एनकाउंटर्स को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई पुलिसकर्मी इस समय जेल में हैं, जो यह दर्शाता है कि फर्जी एनकाउंटरों का खेल चल रहा है।
अखिलेश यादव ने कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों में नामजद वकील अखिलेश दुबे का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुठभेड़ से कानून व्यवस्था सुधरती है तो सरकार अखिलेश दुबे का 'एनकाउंटर' क्यों नहीं करती? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन अधिकारियों को महसूस होगा कि उनकी पोल खुलने वाली है, उसी दिन दुबे का भी 'एनकाउंटर' हो जाएगा।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश सरकार लोगों को मुठभेड़ जैसी घटनाओं से डराना चाहती है। जिससे सरकार कानून-व्यवस्था बेहतर करने के बजाय एक भ्रम पैदा करना चाहती है कि वे कानून-व्यवस्था को सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस का सियासी इस्तेमाल होगा तो कानून-व्यवस्था की सही निगरानी नहीं हो सकेगी। इस प्रकार का स्थिति प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और भी बिगाड़ रही है।
बता दें कि अखिलेश दुबे कानपुर का रहने वाला है। दुबे पर कई अपराधिक मामले रंगदारी, पोस्को एक्ट में फंसाकर वसूली, सरकारी और वक्क बोर्ड की जमीनों पर कब्जा करना और मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इनमें से कुछ मामलों में उसे जमानत भी मिल गयी है। वहीं, अभी भी दुबे के खिलाफ कई अन्य अपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। 15 अक्टूबर को दुबे को मारपीट व रंगदारी के मामले में 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Updated on:
16 Oct 2025 05:40 pm
Published on:
16 Oct 2025 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग